फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुष्मान सहित फिल्ममेकर्स पर लगा कहानी चोरी करने का आरोप, धोखाधड़ी का मामला हुआ दर्ज

Sat, 01 Jun 2019 09:43 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 01 Jun 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
criminal complaint filed against Ayushmann Khurrana and producer Amar Kaushik and Dinesh Vijan
Ayushmann Khurrana - फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना सहित डायरेक्टर अमर कौशिक और प्रोड्यूसर दिनेश विजन के खिलाफ अपारधिक मामला दर्ज हुआ है। इन तीनों पर फिल्म बाला के असिस्टेंट डायरेक्टर कमलकांत चंद्रा ने चोरी,धोखाधड़ी और विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

 
criminal complaint filed against Ayushmann Khurrana and producer Amar Kaushik and Dinesh Vijan
Ayushmann Khurrana - फोटो : social media
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो कमलकांत चंद्रा ने आयुष्मान खुराना,दिनेश विजन और अमर कौशिक पर बाला की कहानी चोरी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में बीती मार्च से बॉम्बे हाईकोर्ट में इन तीनों के खिलाफ फिल्म की कहानी चुराने का मुकदमा चल रहा है। हालांकि अभी तक कोर्ट ने इस मामले में कोई फैसला नहीं किया है।



 
criminal complaint filed against Ayushmann Khurrana and producer Amar Kaushik and Dinesh Vijan
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो कमलकांत चंद्रा ने बताया कि, '19 अप्रैल को जब बॉम्बे हाईकोर्ट में आयुष्मान खुराना,दिनेश विजन और अमर कौशिक को बुलाया गया तो उन्होंने कहा है कि अभी फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार नहीं हुई है। ऐसे में बीते 5 मई को आयुष्मान खुराना ने ट्विटर पर बाला की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी। इस बात से कमलकांत चंद्रा काफी निराश हुए। कमलकांत चंद्रा का कहा है कि इसका मतलब उन्होंने कोर्ट को गलत जानकारी दी। कम से कम इन तीनों को कोर्ट की अगली सुनवाई यानी 10 जून तक रुकना चाहिए था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
criminal complaint filed against Ayushmann Khurrana and producer Amar Kaushik and Dinesh Vijan
Ayushmann Khurrana and Bhumi Pednekar - फोटो : social media
गौरतलब है कि अब कमलकांत चंद्रा ने आयुष्मान खुराना, दिनेश विजन और अमर कौशिक के खिलाफ सेक्शन 420 (धोखाधड़ी) और सेक्शन 406 (विश्वासघात) के तहत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं इस पूरे मामले में आयुष्मान खुराना की लीगल टीम ने कहा है कि, 'ये मामला अभी कोर्ट में है तो इस पर हम कुछ कमेंट नहीं करेंगे। हमारी स्क्रिप्ट ओरिजनल है और इसे हम कोर्ट में साबित करेंगे।'
 
विज्ञापन
criminal complaint filed against Ayushmann Khurrana and producer Amar Kaushik and Dinesh Vijan
ayushmann khurrana - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि बीते दिनों आयुष्मान खुराना ने ट्विटर पर फिल्म बाला की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी थी। इस फिल्म की शूटिंग कानपूर में शुरू होने की खबरें भी आई थीं। इस फिल्म में गंजापन कैसे भारतीय युवाओं को परेशानी में डाल रहा है, इस अहम मसले को रुपहले परदे पर उठाती नजर आएगी। वहीं इन दिनों आयुष्मान खुराना अपनी आने वाली फिल्म आर्टिकल 15 को लेकर चर्चा में हैं।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed