{"_id":"58ad48834f1c1b3d32b2366a","slug":"cuckoo-moray-the-actress-who-lived-a-lavish-life-but-died-a-tragic-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस हीरोइन के कुत्ते भी अलग गाड़ी में घूमते थे, आखिरी वक्त में दवा को भी नहीं थे पैसे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस हीरोइन के कुत्ते भी अलग गाड़ी में घूमते थे, आखिरी वक्त में दवा को भी नहीं थे पैसे
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 22 Feb 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब बात हो हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ डांसरों की तो सबसे पहले हेलेन और वैजयन्ती माला जैसी सदाबहार हीरोइनों का नाम आता है, लेकिन उनसे भी पहले एक ऐसी हीरोइन और कैबरे डांसर रहीं जिनके डांस के सभी लोग कायल थे। ये थीं कुकू मोरे। कुकू 50 के दशक की जानी-मानी कैबरे डांसर रहीं। कुकू एक ऐसी हीरोइन थीं जो अपने भड़कीले अंदाज, भड़कीले पहनावे और खर्चीले ढंग के लिए जानी जाती थीं। लेकिन आखिरी वक्त में वो ऐसी फटेहाल हो गईं कि दवाई खरीदने तक के पैसे नहीं बचे।
कुकू मोरे हेलेन की पारिवारिक मित्र थीं और उनके डांस के सभी लोग कायल थे। खुद हेलेन भी उन्हें खूब मानती थीं। डांस करते वक्त कुकू मोरे में इस कदर स्फूर्ति होती थी कि उन्हें 'रबर गर्ल' के नाम से भी जाना जाता था। ये कुकू मोरे के डांसिंग टेलेंट का ही कमाल था कि कैबरे स्टाइल 50 के दशक में जरूरी बन गया। कुकू एक डांस आइटम के 6000 रूपये लेती थीं जो उस जमाने में काफी ज्यादा थी और कई लोग उनकी इतनी फीस को लेकर जलते भी थे। सिर्फ प्रोफेशनल जिंदगी ही नहीं बल्कि निजी जिंदगी में भी कुकू काफी खूब चर्चित हो रहीं थी।
कुकू शानोशौकत की कितनी शौकीन थीं इसका अंदाजा इस बात से आसानी से लगाया जा सकता है कि उनके पास तीन लक्जरी गाड़ियां थीं, जिनमें से एक गाड़ी उनके इस्तेमाल के लिए थी, एक उनके कुत्ते के लिए तो वहीं एक गाड़ी उनकी खास हेलेन के लिए थी। एक से एक फ्लैट और काफी सारी जूलरी उनके पास थी लेकिन कहा जाता है कि आय कर का उल्लंघन करने के चक्कर में उनकी सारी संपत्ति जब्त कर ली गई। इसकी वजह से उनके पास कोई पैसा नहीं बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुकू का बुरा वक्त शुरु हो गया था। संपत्ति तो गई ही साथ ही जिस निर्देशक के प्यार में वो पागल थीं वो भी उनकी मदद नहीं कर पाया। लेकिन अचानक ही एक दिन कुकू को पता चला उन्हें कैंसर है।
एक आम इंसान ऐसी गंभीर बीमारी के बारे में सुनकर टूट जाएगा, लेकिन कुकू नहीं टूटीं और खुद इसका खुलासा हेलेन ने एक इंटरव्यू में भी किा था। हेलेन के मुताबिक कुकू अद्भुत थीं। कैसी भी परिस्थिति हो कुकू कभी नहीं घबराईं और हर वक्त मुस्कुराती रहतीं। सारा पैसा चला गया था, फिल्में मिलना भी बंद हो गईं थीं, लेकिन मजाल है जो कुकू की आंखों में एक भी आंसू आया हो। बल्कि वो अपनी स्थिति का खुद ही मजाक उड़ाती रहतीं।

आखिरी वक्त में तो ऐसा हाल हो गया था कि फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें गुमनामी में ही छोड़ दिया। दवाई खरीदने तक के लिए पैसे नहीं थे जिसकी वजह कुकू अपना इलाज नहीं करा पाईं और फिल्म इंडस्ट्री से भी कोई उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया।
जब उनकी मौत हुई तो भी दो आंसू बहाने के लिए फिल्म इंडस्ट्री से कोई नहीं आया, किसी ने भी उनकी सुध नहीं ली। कुकू तड़प-तड़पकर इस दुनिया से चलीं गईं बस पीछे छोड़ गईं तो सिर्फ यादें। हेलेन जैसी डांसर फिल्म इंडस्ट्री को देने का श्रेय कुकू को ही जाता है।