बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्म 'रक्षा बंधन' के खराब प्रदर्शन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस साल आई उनकी यह तीसरी फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई है। वहीं, अब उनकी नई फिल्म 'कठपुतली' का टीजर रिलीज हो गया है। हालांकि उनकी यह सिनेमाघरों में नहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में उनके साथ रकुल प्रीत सिंह नजर आने वाली हैं।
Cuttputlli: अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘कठपुतली’ का टीजर रिलीज, पुलिस बन सीरियल किलर को ढूंढते दिए दिखाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्माष्टी के मौके पर गुरुवार को 'कठपुतली' का टीजर रिलीज किया गया है। अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, 'ये खेल पावर का नहीं माइंड का है। और इस माइंड गेम में आप और मैं...सब कठपुतली हैं।' इसके साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म का ट्रेलर कल यानी 20 अगस्त को रिलीज होगा और यह 2 सिंतबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर दस्तक देगी।
टीजर में अक्षय कुमार की कई तस्वीरें दिखाई गई हैं, जिसमें वह एक पुलिस वाले की भूमिका में नजर आ रहे हैं। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सीरियल किलर को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। अक्षय अपने टीम के साथ एक मिशन पर है और इसे पूरा करने के लिए एक अलग रणनीति अपना रहे हैं। रंजीत एम तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को जैकी भगनानी और दिपशिखा देखमुख के फैमिली बैनर पूजा एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।
अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों उनकी फिल्म 'रक्षा बंधन' बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन कर रही है और फ्लॉप की कगार पर है। वहीं, वह जल्द ही जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा के साथ 'राम सेतु' में दिखाई देंगे, जो 2022 की दिवाली के अवसर पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह सूर्या की तमिल फिल्म 'सोरारई पोट्रु' के हिंदी रीमेक में राधिका मदान के साथ भी नजर आएंगे।