फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Director: हिंदी सिनेमा में एक और साउथ डायरेक्टर करने जा रहे एंट्री, नाम जानकर होगी हैरानी

Sat, 01 Feb 2025 08:29 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 01 Feb 2025 08:29 AM IST
सार

South Director: साउथ के कई निर्दशक इन दिनों हिंदी फिल्में बना रहे हैं। वहीं, अब एक और मशहूर टॉलीवुड निर्देशक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने की तैयारी में हैं।
 

विज्ञापन
Daaku Maharaaj Director Bobby Kolli to Direct Hindi Film as Per Report
बॉबी कोली - फोटो : इंस्टाग्राम

टॉलीवुड के मंझे हुए निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म 'जाट' है, जिसमें बॉलीवुड के मशहूर एक्शन हीरो सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


Box Office Collection Report: 'देवा' नहीं कर सकी अच्छी शुरुआत, 100 करोड़ी क्लब में पहुंची 'स्काई फोर्स'

Daaku Maharaaj Director Bobby Kolli to Direct Hindi Film as Per Report
वामसी पेडिपल्ली - फोटो : इंस्टाग्राम
कई निर्देशक हिंदी सिनेमा में आने के लिए तैयार

इस फिल्म के जरिए गोपीचंद मालिनेनी अपने निर्देशन का जलवा बॉलीवुड में भी दिखाने जा रहे हैं। वहीं, टॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में बनाने वाले एक और निर्देशक वामसी पेडिपल्ली भी बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं। खबरों के अनुसार वामसी आमिर खान के साथ मिलकर बॉलीवुड में कदम रखने पर विचार कर रहे हैं।
TV Villains: किलविश से लेकर ठाकुर सज्जन सिंह तक टीवी पर नजर आए कई विलेन, जानिए कौन-कौन डराने में हुआ कामयाब

Daaku Maharaaj Director Bobby Kolli to Direct Hindi Film as Per Report
बॉबी कोली - फोटो : इंस्टाग्राम
अब ये निर्देशक भी कर रहे हिंदी सिनेमा में एंट्री की तैयारी

इन दोनों निर्देशकों के अलावा अब एक और टॉलीवुड के निर्देशक का नाम सामने आ रहा है जो जल्द ही बॉलीवुड में कदम रख सकते हैं। वह निर्देशक कोई और नहीं, बल्कि बॉबी कोली हैं। उन्होंने टॉलीवुड में 'वॉल्टेयर वीरैया' और 'वेंकी मामा' जैसी फिल्में दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Daaku Maharaaj Director Bobby Kolli to Direct Hindi Film as Per Report
बॉबी कोली - फोटो : इंस्टाग्राम
हिंदी स्क्रिप्ट पर चल रहा काम

बॉबी की बॉलीवुड में शुरुआत की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फिलहाल, बालकृष्ण की फिल्म 'डाकू महाराज' के बाद बॉबी ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार वह अपनी हिंदी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि एक बार स्क्रिप्ट तैयार हो जाने के बाद वह बॉलीवुड के बड़े सितारों से संपर्क करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स करेगी।

विज्ञापन
Daaku Maharaaj Director Bobby Kolli to Direct Hindi Film as Per Report
बॉबी कोली - फोटो : इंस्टाग्राम
मसाला फिल्मों के लिए मशहूर हैं बॉबी

बॉबी की फिल्मों में मसाला एंटरटेनमेंट का तड़का होता है। उनका दर्शकों को लुभाने का तरीका अलग ही होता है। ऐसे में उनकी बॉलीवुड फिल्म दर्शकों के लिए यह एक नया अनुभव हो सकता है। 
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed