फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 'देवा' नहीं कर सकी अच्छी शुरुआत, इस साल हिंदी की पहली 100 करोड़ी फिल्म बनी 'स्काई फोर्स'

Sat, 01 Feb 2025 07:25 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 01 Feb 2025 07:25 AM IST
सार

Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म देवा की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। वहीं, शुक्रवा को स्काई फोर्स 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने में सफल रही।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Friday Deva Sky Force Emergency Daaku Maharaaj Game Changer Film Total Earnings
स्काई फोर्स, देवा - फोटो : एक्स

फरवरी का महीने शुरू होने से एक दिन पहले सिनेमाघरों में शाहिद कपूर की फिल्म देवा ने दस्तक दे दी। फिल्म में शाहिद ने गुस्सैल पुलिस अफसर का किरदार निभाया है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। इसके अलावा सिनेमाघरों में स्काई फोर्स, डाकू महाराज, इमरजेंसी  और गेम चेंजर भी प्रदर्शित हो रही हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने शुक्रवार को कितनी कमाई की। 


TV Villains: किलविश से लेकर ठाकुर सज्जन सिंह तक टीवी पर नजर आए कई विलेन, जानिए कौन-कौन डराने में हुआ कामयाब

Box Office Collection Report Friday Deva Sky Force Emergency Daaku Maharaaj Game Changer Film Total Earnings
देवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देवा

शाहिद कपूर की फिल्म देवा से फैंस के साथ इसके निर्माताओं को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, यह फिल्म पहले दिन दर्शकों पर अपना जादू चलाने में पूरी तरह विफल रही। शुक्रवार को इस फिल्म ने महज पांच करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह कलेक्शन शाहिद कपूर की फ्लॉप फिल्म रंगून के पहले दिन की कमाई से भी कम है। 
Ghajini 2: 1000 करोड़ रुपये के बजट में बनेगी 'गजनी 2', आमिर खान की फिल्म पर अल्लू अरविंद ने दी नई जानकारी

Box Office Collection Report Friday Deva Sky Force Emergency Daaku Maharaaj Game Changer Film Total Earnings
स्काई फोर्स - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
स्काई फोर्स

अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में वीर पहाड़िया ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। भारत की तरफ से पाकिस्तान पर की गई पहली एयर स्ट्राइक पर आधारित फिल्म ने शुक्रवार को चार करोड़ 60 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 104.3 करोड़ रुपये हो गया है। यह अक्षय कुमार की 17वीं फिल्म है जो 100 करोड़ी क्लब में शामिल हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Friday Deva Sky Force Emergency Daaku Maharaaj Game Changer Film Total Earnings
इमरजेंसी - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
इमरजेंसी

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही है। फिल्म को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों का रुख नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म बहुत धीमी गति से कमाई कर रही है। 15वें दिन इस फिल्म ने महज सात लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 17.55 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Friday Deva Sky Force Emergency Daaku Maharaaj Game Changer Film Total Earnings
डाकू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डाकू महाराज

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म डाकू महाराज बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन कर सकी है। फिल्म ने 20वें दिन 24 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 89.02 करोड़ रुपये हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed