{"_id":"679d0e702ad62df8c301e386","slug":"salman-khan-on-brother-arbaaz-khan-son-arhaan-khan-podcast-soon-2025-01-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: भतीजे अरहान के साथ पॉडकास्ट में नजर आएंगे सलमान, जिंदगी को लेकर देंगे कई सबक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan: भतीजे अरहान के साथ पॉडकास्ट में नजर आएंगे सलमान, जिंदगी को लेकर देंगे कई सबक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:25 PM IST
सार
सलमान खान अकसर ही अपनी फिल्मों को लेकर टीवी इंटरव्यू में नजर आते हैं। फिल्मों को लेकर, अपनी जिंदगी को लेकर बातें साझा करते हैं। जल्द ही वह अपने भतीजे अरहान (अरबाज खान का बेटा) खान के पॉडकास्ट में नजर आएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सलमान खान ने अपने भतीजे अरहान खान के पॉडकास्ट डंब बिरयानी से जुड़ा एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। जल्द ही यह पॉडकास्ट यूट्यूब पर दर्शक देख पाएंगे, इसमें सलमान और उनके भतीजों के बीच एक लंबी बातचीत होगी। इस पॉडकास्ट में किस तरह की बातचीत होने वाली है, इसकी कुछ झलकियां, पॉडकास्ट के टीजर वीडियो से पता चल रही हैं।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
वीडियो के साथ खास कैप्शन भी लिखा
सलमान खान ने पॉडकास्ट का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किया। इसी पोस्ट के साथ एक कैप्शन भी लिखा- ‘मैंने बच्चों से एक साल पहल बात की, मुझे नहीं पता कि उन्हें मेरी सलाह याद भी है या नहीं। मेरा पहला पॉडकास्ट अपीरियंस जल्द डंब बिरयानी पर।’
बॉलीवुड में इमेज की इंपॉर्टेंस समझाते दिखे
सलमाल खान ने पॉडकास्ट से जुड़ा जो वीडियो शेयर किया, उसकी शुरुआत में सलमान की एक पुराने इंटरव्यू की क्लिप भी चलती है, जिसमें वह बता रहे हैं कि बॉलीवुड में इमेज की मैटर करती है, इंडस्ट्री लोगों को इमेज ही तो बेचती है, दिखाती है। इसके बाद पॉडकास्ट की कुछ झलकियां दिखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान अपने माता-पिता के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
फैमिली-फ्रेंड्स के साथ खड़े रहने को कहा
सलमान अपने भतीजों (अहान और निर्वाण) को वीडियो में कहते हैं, ‘हमेशा परिवार और दोस्तों का साथ देना चाहिए। हम मुश्किल में उनके साथ खड़े रहना चाहिए।’ असल जिंदगी में भी सलमान खान अपने पूरे परिवार के लिए खड़े दिखाई देते हैं, सबको सपोर्ट करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान ने बताया खुद के साथ सख्त हैं
इसी पॉडकास्ट के वीडियो में सलमान खान कहते हैं, ‘मैं तुम लोगों के साथ जितना सख्त हूं, उससे कही ज्यादा सख्ती मैं खुद के लिए दिखाता हूं।’ वह आगे फिट रहने की सलाह भी अपने भतीजों को देते हैं। अरहान की बात की जाए तो वह सलमान के भाई अरबाज के बेटे हैं। वहीं निर्वाण सुहैल खान के बेटे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।