{"_id":"679ce08714fbf6aa180c5e17","slug":"deva-box-office-collection-day-1-shahid-kapoor-pooja-hegde-movie-total-earning-2025-01-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deva Collection Day 1: क्या चला दर्शकों पर शाहिद कपूर का जादू? जानिए पहले दिन ‘देवा’ ने किया कितना कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Deva Collection Day 1: क्या चला दर्शकों पर शाहिद कपूर का जादू? जानिए पहले दिन ‘देवा’ ने किया कितना कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 31 Jan 2025 08:13 PM IST
सार
Film Deva Movie Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ का आज सिनेमाघरों में पहला दिन रहा। फिल्म को लेकर शाहिद कपूर काफी एक्साइटेड दिख रहे थे, उन्हें उम्मीद थी दर्शक फिल्म ‘देवा’ को देखने बड़ी संख्या में आएंगे, क्या एक्टर की यह ख्वाहिश पूरी हुई। जानिए, क्या रहा ‘देवा’ फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म देवा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ का जब ट्रेलर रिलीज हुआ तो सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर काफी हाइप देखा गया था। शाहिद के फैंस उनके लुक, अंदाज को देखकर काफी खुश दिखे। जानिए, क्या दर्शक थिएटर तक इस फिल्म को देखने पहुंचे? पहले दिन फिल्म ‘देवा’ ने कितनी कमाई की?
2 of 5
शाहिद कपूर की फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
पहले दिन का कलेक्शन
शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ के पहले दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो शुरुआती जानकारी के अनुसार इसने कुल 5.5 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह कमाई सभी भाषाओं को मिलाकर है। कलेक्शन वैसे तो पहले दिन के हिसाब से ठीक है लेकिन जब बात शाहिद कपूर की बाकी फिल्मों से तुलना की आती है तो देवा पहले दिन की कमाई में पीछे रह जाती है। दरअसल, फिल्म 'देवा' का बजट लगभग 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, उस हिसाब से फिल्म ने पहले दिन बहुत लंबी छलांग नहीं लगाई।
3 of 5
देवा फिल्म का एक सीन
- फोटो : यूट्यूब
क्या है फिल्म ‘देवा’ की कहानी
शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ की कहानी की बात की जाए इसमें वह एक पुलिस ऑफिसर देव के रोल में हैं। वह एक विद्रोही स्वभाव का पुलिस वाला है। एक हाई-प्रोफाइल केस की जांच जब देव करता है, इस दौरान उसे धोखा भी मिलता है। क्या देव केस सॉल्व करता है? धोखा देने वालों के साथ वह क्या करता है। यही फिल्म की कहानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म देवा का एक दृश्य
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में भरपूर मसाला
फिल्म ‘देवा’ में दर्शकों के लिए डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज ने हर तरह का मसाला दिया है। एक तरफ शाहिद कपूर एक्शन करते हुए दिखते हैं। वहीं रोमांस की गुंजाइश भी फिल्म में बनाकर रखी गई। साथ ही शाहिद कपूर की डांसिंग स्किल्स का भर भरपूर इस्तेमाल किया गया। शाहिद पर फिल्माया गया गाना ‘भसड़ मचा’ दर्शकों को पसंद आया है। इस तरह एक्शन, रोमांस और डांस सभी कुछ शाहिद की फिल्म में मौजूद है, इसके बावजूद पहले दिन ‘देवा’ बंपर कलेक्शन करने से चूक गईं। इसकी वजह कहीं ना कहीं फिल्म का पाइरेसी का शिकार होना भी हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'देवा' में शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म ‘देवा’ में शाहिद कपूर के अलावा पूजा हेगड़े भी नजर आईं, वह फिल्म में एक जर्नलिस्ट के रोल में हैं। फिल्म में पावेल गुलाटी ने भी एक अहम भूमिका निभाई है। ‘देवा’ में प्रवेश राणा, कुबरा सेठ, मनीषा वाघवा जैसे कलाकार भी नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।