फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोबारा बुलाने पर भी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए सलमान, इस मामले में दबंग खान को अदालत ने लगाई फटकार

Thu, 19 Dec 2019 10:52 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 19 Dec 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
Dabangg 3 actor Salman Khan not reached Jodhpur Court proceeding over Blackbuck Poaching Case
salman khan - फोटो : Social Media

काला हिरण शिकार मामले (Blackbuck Poaching Case) में जोधपुर कोर्ट ने एक बार फिर से सलमान खान (Salman Khan) को फटकार लगाई है। उन्हें ये फटकार इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में उपस्थित ना होने पर लगाई है। सलमान खान को गुरुवार को काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट में पेश होना था। सलमान के वकील ने उनकी ओर से कोर्ट में नियमित हाजिरी माफी की अर्जी पेश की थी। 

Dabangg 3 actor Salman Khan not reached Jodhpur Court proceeding over Blackbuck Poaching Case
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बीते 27 सितंबर को भी काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को जोधपुर कोर्ट पेश होना था, लेकिन वह तब भी पेश नहीं हुए थे। इसके बाद कोर्ट ने 19 दिसंबर की तारीख दी थी। सलमान खान के वकील ने जोधपुर जिला व सेशन ग्रामीण न्यायालय में हाजिरी माफी की अर्जी लगाई है, लेकिन सलमान खान इस बार भी कोर्ट में अनुपस्थित रहे। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक जज ने एक बार फिर से सलमान खान को अगली सुनवाई में उपस्थित होने को कहा। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि कोर्ट ने सलमान खान को अब अगली तारीख कौन सी दी है। 

Dabangg 3 actor Salman Khan not reached Jodhpur Court proceeding over Blackbuck Poaching Case
दबंग 3 के सेट पर टीम के साथ सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सलमान खान के ऊपर विलुप्त हो रहे जानवरों का शिकार करने का आरोप है। ऐसा करना गैर-कानूनी है। साल 1998 में फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान दो काले हिरण के शिकार और अवैध हथियार के मामले में सलमान पर केस चल रहा है। साल 2018 में 5 अप्रैल को जोधपुर सेशन कोर्ट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री काला हिरण शिकार मामले में सलमान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही सलमान पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा था। वहीं बाकी आरोपियों में सैफ अली खान, नीलम, सोनाली, तब्बू और दुष्यंत सिंह को बाइज्जत बरी कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dabangg 3 actor Salman Khan not reached Jodhpur Court proceeding over Blackbuck Poaching Case
सलमान खान और सई मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया

निचली अदालत के फैसले के विरुद्ध सलमान ने जिला एवं सेशन कोर्ट में अपील की और 7 अप्रैल को सलमान के खिलाफ सुनाई गई निचली अदालत की सजा पर रोक लगाते हुए उन्हें सशर्त जमानत दे दी थी। दूसरे मामले में 2016 में लोअर कोर्ट ने अवैध हथियार के मामले में सलमान खान को बरी कर दिया था, इसके खिलाफ राजस्थान सरकार ने जिला और सत्र न्यायालय में अपील की है। इन दोनों मामलों की सुनवाई जिला और सत्र न्यायालय में चल रही है जिसमें सलमान खान को पेश होना है।

विज्ञापन
Dabangg 3 actor Salman Khan not reached Jodhpur Court proceeding over Blackbuck Poaching Case
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस मामले में सत्र अदालत के न्यायाधीश चंद्र कुमार सोंगारा ने चार जुलाई को सुनवाई के दौरान सलमान खान को 27 सितंबर को अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था। कहा यह भी जा रहा था कि ऐसा नहीं करने पर दबंग खान की जमानत भी रद्द हो सकती है, सलमान कोर्ट में तब भी और अब 19 दिसंबर को भी पेश नहीं हुए हैं। गौरतलब है कि 16 सितंबर को फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए सलमान को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी गैंगस्टर गैरी शूटर ने दी थी, जिसका संबंध लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले साल फरवरी में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से मिली इसी तरह की धमकी के चलते सलमान ने अदालत में पेश होने का मन बदल लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed