सलमान खान की फिल्म दबंग 3 की एंट्री सौ करोड़ क्लब में हो गई है। फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर, सुदीप किच्चा और अरबाज खान भी मुख्य किरदारों में हैं। दबंग सीरीज की इस तीसरी कड़ी का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है। फिल्म में एक बार फिर सलमान खान चुलबुल पांडे के किरदार में नजर आ रहे हैं।
100 करोड़ क्लब में शामिल हुई दबंग 3, फिल्म के विलेन सुदीप को सलमान ने दिया ये तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ 50 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 81.15 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं फिल्म ने अभी तक कुल 103.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वैसे बता दें कि हाल ही में सलमान खान ने फिल्म दबंग 3 के विलेन सुदीप को एक जैकेट तोहफे में दी है।
सुदीप को सलमान द्वारा गिफ्ट की गई इस जैकेट पर सलमान के पसंदीदा डॉग की फोटो बनी है। इस तस्वीर को सुदीप ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, 'सलमान खान ने जब मुझे ये जैकेट गिफ्ट की थी तो उन्होंने मुझसे कहा था कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस जैकेट को मैं अपने आप से कभी अलग करूंगा। उन्होंने अपने फेवरेट डॉग को जैकेट के पीछे छपवाया है और मैं समझ सकता हूं जब आप किसी से इतना कनेक्ट करते हैं।'
View this post on Instagram
A post shared by kicchasudeep (@kichchasudeepa) on
बता दें कि इस साल दबंग 3 से पहले भारत भी 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई है। फिल्म भारत की तो फिल्म ने पहले दिन 42.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 5 जून 2019 को रिलीज हुई फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही 150.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं फिल्म की कुल कमाई 211.07 करोड़ रुपये रही। फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ और सुनील ग्रोवर मुख्य किरदारों में थे। वहीं दिशा पाटनी ने भी सलमान के साथ रोमांस किया था।
गौरतलब है कि दबंग 3 के साथ ही सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म का भी एलान कर दिया है। सलमान की अगली फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' है। फिल्म में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले सलमाान खान के साथ दिशा फिल्म भारत में नजर आ चुकी हैं।
पढ़ें: कंगना के बयान पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री का जवाब, लिखा- 'एक दिहाड़ी मजदूर भी टैक्स देता है'