फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दबंग 3 से सामने आया सई का लुक, दादा और पिता के नक्शेकदम पर चलेंगे तैमूर, पांच खबरें

Tue, 22 Oct 2019 07:02 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 22 Oct 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
Dabangg 3 new poster to Saif Ali Khan statement on Taimur education five bollywood news
Dabangg 3, Saif Ali Khan - फोटो : social media

दबंग 3 का नया पोस्टर जारी, खुशी के रोल में नजर आएंगीं सई


सलमान खान की फिल्म दबंग 3 काफी चर्चा में है। फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों के पोस्टर जारी हो रहे हैं। चुलबुल पांडे, बाली उर्फ़ किच्छा सुदीप और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत रज्जो का पोस्टर रिलीज करने के बाद सलमान ने अब सई मांजरेकर का नया पोस्टर रिलीज किया है। सई दबंग 3 में खुशी के रोल में नजर आएंगीं। खास बात ये है कि सई इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। सई को फैंस से रूबरू करवाने के लिए निर्माताओं ने एक मोशन पोस्टर रिलीज किया है। सलमान ने इस पोस्टर में कहा है कि 'इनकी खुशी के लिए हम हम किस को प्यार करेगा।' ये लाइन फैन्स को काफी पसंद आ रही है। 23 अक्टूबर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है। डायरेक्टर प्रभुदेवा की फिल्म दबंग 3 20 दिसंबर 2019 में रिलीज होगी। यह कई भाषाओं में रिलीज होने वाली सलमान की पहली फिल्म होगी।

View this post on Instagram

Hamari pure innocent masoom Khushi...#Dabangg3TrailerOutTomorrow @saieemmanjrekar @arbaazkhanofficial @aslisona @prabhudheva @kichchasudeepa @nikhildwivedi25 @skfilmsofficial @saffron_bm

A post shared by Chulbul Pandey (@beingsalmankhan) on

Dabangg 3 new poster to Saif Ali Khan statement on Taimur education five bollywood news
Sanya Malhotra - फोटो : instagram

सान्या मल्होत्रा ने 'घुंघरू' सॉन्ग पर डांस कर सबको चौंकाया
दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अक्सर डांस के वीडियो शेयर करती रहती हैं। सान्या ने फैंस के लिए एक और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में सान्या बॉलीवुड के डांस किंग ऋतिक रोशन के नए हिट 'घुंघरू' पर डांस कर रही हैं। सान्या ने अपने आप को इस तरह से तैयार किया है कि वो किसी भी तरह का डांस कर लेती हैं। उनकी डांस के सभी कायल हैं। इससे पहले भी सान्या ने माधुरी दीक्षित के गाने 'हमको आज कल है' पर भी डांस किया था और उसके वीडियो को भी शेयर किया था। सान्या अपनी अपकमिंग फिल्म शंकुतला देवी की बायोपिक की तैयारियों में लगी हुई है। इस फिल्म में वो अनुपमा बनर्जी का किरदार निभा रही हैं।


View this post on Instagram

💃🏻Obsessed with this song! Choreographed by @shazebsheikh ♥️♥️#notsorandomdancingfit #ghungrootootgaye #shazebsheikhchoreography

A post shared by Sanya Malhotra💥 (@sanyamalhotra_) on

Dabangg 3 new poster to Saif Ali Khan statement on Taimur education five bollywood news
katrina kaif - फोटो : instagram

कटरीना ने साउथ की स्टार नयनतारा को साथ में जोड़ा
कटरीना कैफ फिल्मों के बाद अब फैशन इंडस्ट्री में भी हाथ आजमाने जा रही हैं। कटरीना ने अपनी फैंशन लाइन के ब्यूटी कैंपेन को लांच किया है। कटरीना ने इस कैंपेन के लिए साउथ की स्टार नयनतारा को अपने साथ जोड़ लिया है। इसका एक वीडियो भी कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में कटरीना और नयनतारा आपस में बात करते हुए नज़र आ रही हैं। कटरीना को उनकी इस शुरुआत के लिए अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा ने भी बधाई दी है। कटरीना के फिल्मी करियर की बात करें तो वो जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार भी होंगे, रणवीर सिंह और अजय देवगन भी कैमियो करते नजर आएंगे।

View this post on Instagram

A big big thank you to the gorgeous South Superstar #Nayanthara for coming down to Mumbai in between her hectic schedule to be a part of the Kay Beauty campaign . So generous and gracious 😘........... forever grateful ❤stay tuned for campaign coming tomorowwwww @kaybykatrina #KayByKatrina #KayXNykaa #MakeupThatKares

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Dabangg 3 new poster to Saif Ali Khan statement on Taimur education five bollywood news
Kabir Khan - फोटो : file photo

डायरेक्टर कबीर खान ने दिया चौंकाने वाला बयान
'बजरंगी भाईजान' और' टाइगर' जैसी फिल्में बनाने वाले मशहूर फिल्म डायरेक्टर कबीर खान ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। कबीर खान से जब पूछा गया कि क्या फिल्म लेखक और निर्माताओं को कभी ऐसी फिल्में बनाने के लिए कहा जाता है जहां उन्हें भारत या हिंदू धर्म का प्रचार प्रसार करना हो तो कबीर खान ने कहा कि वो बिलकुल भी नहीं चौंकेंगे, अगर ऐसा उनके साथ होता है। कबीर खान मुंबई में चल रहे मामी फिल्म महोत्सव में पहुंचे थे। यहां उनसे यह सवाल पूछा गया। हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि आरएसएस की तरफ से नेटफ्लिक्स जैसे वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर दबाव बनाया गया था। कबीर के बाद फिल्म निर्माता ताहिरा कश्यप भी महोत्सव में हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन
Dabangg 3 new poster to Saif Ali Khan statement on Taimur education five bollywood news
तैमूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

तैमूर भी सैफ अली खान की तरह बोर्डिंग स्कूल से पढ़ेंगे
अपने पापा और दादा की तरह तैमूर खान भी बोर्डिंग स्कूल में जाएंगे। खबर के मुताबिक तैमूर इंगलैंड के प्रतिष्ठिक स्कूल लॉकर्स पार्क प्रेप स्कूल में पढ़ाई के लिए भेजे जा सकते हैं। दरअसल तैमूर के पापा यानी सैफ अली खान और दाद मंसूर अली खान पटौदी भी बोर्डिंग स्कूल में गए थे। दादा पटौदी ने फ्रैंक वुडली स्कूल से क्रिकेट सीखा था। तैमूर की बहन सारा अली खान भी कॉलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट हैं। तैमूर की हर खबर उनके फैंस के लिए किसी सौगात से कम नहीं होती है। अब ही हाल ही में हुए महाराष्ट्र चुनाव में जब करीना कपूर के साथ तैमूर की तस्वीरें आई वो देखते देखते ही वायरल हो गईं थीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed