फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonakshi sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने शाही अंदाज से लूटा फैंस का दिल, साझा की खूबसूरत तस्वीरें

Sat, 27 Aug 2022 06:01 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 27 Aug 2022 06:01 PM IST
विज्ञापन
dabangg girl Sonakshi sinha shared latest beautiful pic in royal look
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : social media

बॉलीवुड की दबंग गर्ल अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और एक से बढ़कर एक फोटोशूट की तस्वीरें व वीडियो साझा कर रही हैं। सोनाक्षी न सिर्फ वेस्टर्न में बल्कि एथनिक लुक में भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। अब उन्होंने एक बार फिर से रॉयल लुक में सुंदर तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस को शोख अदाओं के साथ शाही अंदाज में पोज करते देखा जा सकता है।

dabangg girl Sonakshi sinha shared latest beautiful pic in royal look
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : social media

नजाकत भरे अंदाज से लूटा फैंस का दिल
सोनाक्षी ने आज अपने इंस्टाग्राम से जो लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वह ग्रीन कलर के हैवी अनारकली स्टाइल सूट में नजर आ रही हैं, जिसके किनारों पर गोटेदार बॉर्डर के साथ ही जरदोजी की खूबसूरत कढ़ाई की गई है। लाइट मेकअप और ट्रेडिशनल ज्वेलरी को सोनाक्षी ने बड़ी नजाकत के फ्लॉन्ट  करती नजर आ रही हैं।

dabangg girl Sonakshi sinha shared latest beautiful pic in royal look
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : instagram/aslisona

शाही अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस
सोनाक्षी सिन्हा ने कुछ दिनों पहले भी अपने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह सफेद रंग के खूबसूरत लिबास में नजर आ रही थीं। फिलहाल बात करें इस लेटेस्ट फोटो शूट की तो यह पुरानी फिल्मों के किसी भव्य फिल्म का दृश्य लग रहा है। सोनाक्षी के आउटफिट की बात करें तो ग्रीन अनारकली सूट पर गोल्डन कलर का वर्क है और साथ ही उन्होंने मैचिंग दुपट्टा भी लिया है। तस्वीरों में सोनाक्षी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैंस भी उनकी तस्वीरों पर दिल वाले इमोटिकॉन्स के जरिए प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
dabangg girl Sonakshi sinha shared latest beautiful pic in royal look
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : social media

सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म
बात करें वर्क फ्रंट की तो सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार फिल्म 'भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आईं थीं। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब एक्ट्रेस 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' में नजर आने वाली हैं। कुछ दिन पहले फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी कर दिया गया, जिसे साझा करते हुए सोनाक्षी ने जानकारी दी थी कि शूटिंग जल्दी ही शुरू की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed