फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anasuya Bharadwaj: अनसूया भारद्वाज ने दी विजय देवरकोंडा के फैंस को हिदायत, बोलीं- सबके स्क्रीनशॉट ले रही हूं

Sat, 27 Aug 2022 05:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 27 Aug 2022 05:52 PM IST
विज्ञापन
Pushpa The Rise actress Anasuya Bharadwaj warned Liger actor Vijay Deverakonda fans for this reason
Anasuya Bharadwaj-Vijay Deverakona - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ एक्ट्रेस अनसूया भारद्वाज अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यूं तो अक्सर वह अपनी बेबाक बयानी के चलते ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं, मगर हालिया मामला विजय देवरकोंडा से जुड़ा है। दरअसल, अनसूया ने हाल ही में एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने विजय देवरकोंडा का नाम तो नहीं लिखा, मगर एक्टर के फैंस इस ट्वीट को उनसे जोड़कर देख रहे हैं और अनसूया को ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, अनसूया भी कम नहीं पड़ रहीं। उन्होंने विजय देवरकोंडा के फैंस को हिदायत दे डाली है।

Pushpa The Rise actress Anasuya Bharadwaj warned Liger actor Vijay Deverakonda fans for this reason
विजय देवरकोंडा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि विजय देवरकोंडा की हालिया रिलीज फिल्म 'लाइगर' को क्रिटिक्स से कुछ खास तारीफ नहीं मिली है। तमाम दर्शक भी फिल्म में खामियां निकाल रहे हैं। इस बीच अनसूया ने भी एक ट्वीट किया। हालांकि, उन्होंने अपने ट्वीट में न तो 'लाइगर' का नाम लिखा और न ही विजय देवरकोंडा का। मगर, विजय के फैंस को अनसूया का ट्वीट अखर गया है। इतना ही नहीं, इसके लिए उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। देखते ही देखते अनसूया और विजय देवरकोंडा के फैंस के बीच ऑनलाइन युद्ध छिड़ गया है। यूजर्स अनसूया के ट्वीट पर भद्दे कमेंट्स पोस्ट कर रहे हैं और मीम्स बनाकर उनकी खिल्ली उड़ा रहे हैं। वे अनसूया की एज शेमिंग भी कर रहे हैं और उन्हें 'आंटी' कहकर संबोधित कर रहे हैं। यूजर्स एक्ट्रेस के विरोध में उनके लिए हैशटैग #आंटी ट्रेंड करा रहे हैं। लगातार आ रहे है इस तरह के कमेंट्स से परेशान होने के बाद अब अनसूया ने ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है।
Liger WorldWide Box Office: भारत में ही नहीं विदेशों में भी धड़ाम हुई 'लाइगर', दूसरे दिन ही 60 फीसदी गिरी कमाई
 

Pushpa The Rise actress Anasuya Bharadwaj warned Liger actor Vijay Deverakonda fans for this reason
विजय देवरकोंडा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि अनसूया ने अपने हालिया ट्वीट में सभी ट्रोलर्स को चेतावनी दे डाली है। साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि यह उनकी तरफ से आखिरी चेतावनी है, इसके बाद सीधे एक्शन लिया जाएगा। एक्ट्रेस ने लिखा है, 'आंटी कहकर मेरी एज शेमिंग की जा रही है। मेरे परिवार को घसीटा जा रहा है। मुझे गाली देने वाले हर एक का स्क्रीनशॉट ले रही हूं। मैं केस फाइल करूंगी और इसे ऐसे मोड़ पर लेकर जाऊंगी, जहां आपको मेरे साथ अभद्रता करने का पछतावा होगा। यह मेरी आखिरी चेतावनी है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa The Rise actress Anasuya Bharadwaj warned Liger actor Vijay Deverakonda fans for this reason
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर अनसूया और विजय देवरकोंडा के फैंस के बीच विवाद अनसूया के एक ट्वीट के बाद शुरू हुआ। दरअसल, 'लाइगर' को मिले खराब रिव्यूज के बाद अनसूया ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट लिखा था। उन्होंने तेलुगू भाषा में यह ट्वीट लिखा और कहा, 'मां का दर्द कभी बेकार नहीं जाएगा, कर्म हमेशा लौटकर आता है। भले ही वक्त ले, लेकिन आना तय है!!' अनसूया के इस दो लाइन के पोस्ट को जहां सोशल मीडिया का एक वर्ग विजय देवरकोंडा से जोड़कर देखने लगा, वहीं कुछ लोग एक्ट्रेस से कह रहे हैं कि वह अपने इस ट्वीट का मतलब स्पष्ट करें। आपको बता दें कि विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे अभिनीत 'लाइगर' 25 अगस्त को रिलीज हुई है। यह फिल्म पुरी जगन्नाध निर्देशन में बनी है।

Vijay Deverakonda: 'शाहरुख, तुम आखिरी सुपरस्टार नहीं...' विजय देवरकोंडा ने क्यों दिया ऐसा बयान, जानिए यहां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed