{"_id":"630a0c1b4a43dd53141b0369","slug":"karthikeya-2-actor-anupam-kher-says-karan-johar-aditya-chopra-and-sajid-nadiadwala-stopped-offering-him-roles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anupam Kher: अब करण जौहर और आदित्य चोपड़ा नहीं देते अनुपम खेर को अपनी फिल्मों में काम, एक्टर बोले- दुख होता है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anupam Kher: अब करण जौहर और आदित्य चोपड़ा नहीं देते अनुपम खेर को अपनी फिल्मों में काम, एक्टर बोले- दुख होता है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर पिछले कई दशकों से बॉलीवुड में अपने अभिनय का जलवा दिखा रहा है। इन दिनों उनकी तेलुगू फिल्म 'कार्तिकेय 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। ऐसे में उनकी गिनती बॉलीवुड ही नहीं साउथ के भी सफल अभिनेताओं में होने लगी है। वहीं, इससे पहले वह 'द कश्मीर फाइल्स' में नजर आए थे, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अभिनेता अभी कई साउथ की फिल्मों में नजर आने वाले हैं, लेकिन उन्हें इस बात का दुख है कि अब उन्हें मेनस्ट्रीम फिल्मों में काम नहीं मिल रहा।
2 of 4
अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर ने अपने करियर में कई बड़े बैनर की फिल्मों में काम किया है। उन्होंने करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला और आदित्य चोपड़ा के साथ कई फिल्में की हैं, लेकिन अब उन्हें इनके प्रोडक्शन हाउस से फिल्में नहीं मिल रही हैं। एक वक्त ऐसा था जब वह इन सभी बड़े बैनर की फिल्मों में नजर आते थे और इनके चहेते थे। लेकिन अब अज्ञात कारणों के चलते चीजें बदल गई हैं और उन्हें इस बात का दुख है।
3 of 4
अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान अनुपम खेर ने कहा, 'मैं आज भारत के मेनस्ट्रीम सिनेमा का हिस्सा नहीं हूं। मैं करण जौहर की कोई फिल्म नहीं कर रहा, मैं साजिद नाडियाडवाला की कोई फिल्म नहीं कर रहा, मैं आदित्य चोपड़ा की कोई फिल्म नहीं कर रहा, क्योंकि मुझे ऑफर नहीं मिल रहे हैं। मैं इन सभी लोगों का चहेते था। मैंने सबकी फिल्में की हैं। लेकिन अब मैं उन्हें मुझे कास्ट न करने के लिए दोष नहीं दे रहा हूं। लेकिन क्योंकि वे मुझे अपनी फिल्मों में कास्ट नहीं कर रहे थे, मुझे एक रास्ता मिल गया। मैंने कनेक्ट नाम की एक तमिल फिल्म की, मैंने टाइगर नागेश्वर राव नाम की एक तेलुगू फिल्म की और सूरज बड़जात्या की ऊंचाई भी की है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे अनुपम खेर ने कहा, 'मैं बैठ कर यह कह सकता था कि अरे यार मेरे दोस्त और मेरे जो इतने करीबी थे एक जमाने में मुझे अब फिल्मों में लेते नहीं हैं, तो अब मैं क्या करूं मैं तो बर्बाद हो गया। जाहिर है कि मुझे तकलीफ होती है, दुख होता है कि क्यों मुझे फिल्मों में नहीं लेते? मेरा बस इतना कहना है कि कभी-कभी जब एक दरवाजा बंद हो जाता है, तो कई खिड़कियां और दरवाजे खुल जाते हैं।' बता दें कि अनुपम खेर कंगना रणौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में भी नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।