{"_id":"630a08f401644801fa1a73d5","slug":"before-sonali-phogat-these-celebs-death-also-made-controversy-sushant-singh-sridevi-divya-bharti","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Celebs Death: सोनाली फोगाट ही नहीं, इन सेलेब्स की मौत पर भी जमकर हुआ विवाद, जानें अब तक कितनी सुलझी गुत्थी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Celebs Death: सोनाली फोगाट ही नहीं, इन सेलेब्स की मौत पर भी जमकर हुआ विवाद, जानें अब तक कितनी सुलझी गुत्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में जानी-मानी अभिनेत्री और नेता सोनाली फोगाट के निधन की खबर से हर कोई हैरान है। अचानक हुई एक्ट्रेस मौत जितनी संदिग्ध है, उतनी ही विवादित भी। दरअसल, सोनाली के निधन के बाद खबरें आई थीं कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हुई है। लेकिन बाद में सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। इन खुलासों के बाद से ही उनकी मौत पर लगातार विवाद जारी है। सोनाली अकेली ऐसी अदाकारा नहीं हैं, जिसकी मौत पर ऐसे विवाद खड़ा हुआ है। इससे पहले ही इंडस्ट्री के कई कलाकारों के निधन पर विवाद हो चुकी है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में-
2 of 5
दिव्या भारती
- फोटो : सोशल मीडिया
दिव्या भारती
अपने दौर की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री रहीं दिव्या भारती ने साल 1993 में 19 साल की छोटी सी उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। खबरों की मानें तो उनकी मौत पांचवीं मंजिल की बालकनी से गिरने की वजह से हुई थी, लेकिन उनकी मौत के लेकर हमेशा ही विवाद बना रहा। दरअसल, अपने निधन से11 महीने पहले ही दिव्या ने साजिद नाडियाडवाला से शादी की थी। ऐसे में कई रिपोर्ट्स में उनकी अचानक हुई मौत का जिम्मेदार साजिद को बताया गया था। लेकिन उनकी मौत की पहले अनसुलझी है उनती ही विवादित भी।
3 of 5
जिया खान
- फोटो : सोशल मीडिया
जिया खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने साल 2013 में अपने घर पर फांसी लगातर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी। एक्ट्रेस की मौत के बाद इस पर काफी विवाद भी हुआ था। जिया की मां राबिया ने अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप आरोप लगाया था। बाद में इस मामले में सूरज को गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि, एक महीने बाद उन्हें जमानत मिल गई थी। लेकिन ये विवाद आज तक जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रीदेवी
- फोटो : social media
श्रीदेवी
साल 2018 में अभिनेत्री श्रीदेवी की अचानक हुई मौत से हर कोई हैरान था। एक शादी समारोह के लिए दुबई गई एक्ट्रेस होटल में अपने रूम के बाथरूम में बाथटब के अंदर मृत पाई गई थीं। एक्ट्रेस की इस मौत को दुर्घटना बताया गया था। हालांकि, कई लोगों ने उनकी मौत के लिए उनके पति बोनी कपूर को जिम्मेदार ठहराया था। बाद में उनकी मौत पर काफी विवाद भी हुआ था, लेकिन एक्ट्रेस की मृत्यु की पहेली आज भी अनसुलझी है।
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत
छोटे पर्दे से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर आज भी विवाद जारी है। दरअसल, साल 2020 में अभिनेता का शव उनके अपार्टमेंट में फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने जहां इसे आत्महत्या बताई थी, तो वहीं उनके परिवार वालों ने इसे हत्या करार दी थी। बाद में इस मामले की जांच खुज सीबीआई ने की थी। इस दौरान बॉलीवुड में ड्रग्स एंगल का भी खुलासा हुआ। सुशांत की मौत को लेकर आज भी विवाद जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।