हाल ही में सलमान खान स्टारर फिल्म दबंग 3 का ट्रेलर रिलीज हुआ। ट्रेलर को फैंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है, जिससे ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। ट्रेलर में न सिर्फ जोरदार एक्शन है बल्कि साथ ही साथ रोमांस और कॉमेडी का भी तड़का भी देखने को मिल रहा है। ट्रेलर लॉन्च में सलमान ने कई मुद्दों पर बात की।
सलमान का बड़ा खुलासा, इस वजह से सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे शर्टलेस फोटोज- वीडियोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म के ट्रेलर में सलमान खान एक बार फिर शर्टलेस अंदाज में नजर आ रहे हैं और फैंस की वाहवाही लूट रहे हैं। ऐसे में ही सलमान खान ने ट्रेलर लॉन्च में इस बात का खुलासा किया की आखिर क्यों वो पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर शर्टलेस फोटो शेयर कर रहे थे।
A post shared by Chulbul Pandey (@beingsalmankhan) on
ट्रेलर लॉन्च में सलमान ने कहा- 'फिल्म में मेरी बॉडी को देखरकर कई लोगों को लगता है कि ये तो सिर्फ वीएफएक्स का कमाल है और असली में 'भाई' की बॉडी ऐसी नहीं है। चुलबुल के किरदार में ढलने के लिए मैंने बहुत मेहनत की है। जिम में जमकर पसीना बहाया है।'
A post shared by Chulbul Pandey (@beingsalmankhan) on
वैसे फिल्म की बात करें तो इस बार फिल्म में फैंस को ये भी देखने को मिलेगा की चुलबुल पांडे आखिर दबंग बनते कैसे हैं। वहीं सलमान खान फ्लैशबैक में जाकर महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर के साथ रोमांस करते भी नजर आएंगे।
A post shared by Chulbul Pandey (@beingsalmankhan) on
गौरतलब है कि फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी। प्रभुदेवा निर्देशित फिल्म में सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर, सुदीप किच्चा, अरबाज खान, महेश मांजरेकर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
पढ़ें: भारत में नहीं इस खास जगह पर शादी करेंगे रणबीर-आलिया, वायरल वेडिंग कार्ड के बाद रिपोर्ट में खुलासा