जाने-माने फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के बहु-प्रतीक्षित और ग्लैमरस कैलेंडर की तस्वीरें सामने आ गई हैं। हर साल की तरह इस बार भी इस कैलेंडर में स्टार्स ने जमकर जलवा बिखेरा। यह कैलेंडर इस समय खूब सुर्खियों में हैं। मशहूर फोटोग्राफर डब्बू के इस कैलेंडर के लिए बॉलीवुड के कई सितारों ने ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है। जिनमें सनी लियोनी, विक्की कौशल, अभिषेक बच्चन, और विद्या बालन जैसी कुछ बी-टाउन हस्तियां शामिल हैं। वहीं इस साल डब्बू के कैलेंडर में तारा सुतारिया और विजय देवरकोंडा ने भी जगह बनाई है और डेब्यू किया है।
डब्बू रतनानी कैलेंडर: विद्या बालन समेत इन स्टार्स ने कराया फोटोशूट, बोल्ड अदाओं से फैंस को किया घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारा सुतारिया ने इस बार कैलेंडर के लिए डेब्यू किया है और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना लुक शेयर करते हुए एक एक तस्वीर साझा की है। साथ ही कैप्शन में लिखा, "ये रहा #dabbooratnanicalendar2021 के लिए मेरा डेब्यू शॉट।"
विजय देवरकोंडा ने भी इस साल कैलेंडर के लिए डेब्यू किया है। इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "योर बीस्ट बॉय!" इस तस्वीर में विजय काफी हैंडसम लग रहे हैं और फैंस को भी उनका लुक काफी पसंद आ रहा है।
सनी लियोनी अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर चर्चा में आ जाती हैं। ऐसे में उनका कैलेंडर के लिए सुर्खियों में आना तो लाजिमी है। सनी लियोनी ने अपना लुक शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "गर्मी आ गई है !!"
विक्की कौशल ने डब्बू रतनानी कैलेंडर में लगातार तीसरी बार जगह बनाई है। इंस्टाग्राम पर अपने लुक को शेयर करते हुए विक्की ने लिखा, "हम अब हैट्रिक पर हैं। डब्बू रतनानी आपके कैलेंडर का हिस्सा बनकर फिर से बहुत खुशी हो रही है।"