अपने डांस से सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाले डब्बू अंकल एक बार फिर चर्चा में हैं । दअरसल, डांसिंग स्टार बनने के बाद डब्बू अंकल को बॉलीवुड और टीवी से कई ऑफर मिले । कई ने तो उन्हें एक्टिंग के लिए भी अप्रोच किया ।
डांसिंग अंकल के सितारे बुलंदी पर, सलमान-गोविंद से मिलने के बाद अब पहली फिल्म भी हुई रिलीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब डब्बू अंकल ने टीवी पर अपना डेब्यू किया । डब्बू अंकल एक शॉर्ट फिल्म लेकर आए हैं । जिसका नाम 'कॉलेज एडमीशन और डैड' है । 11 मिनट की इस शॉर्ट फिल्म में डब्बू अंकल ने अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने की कोशिश की है ।
Finally Friends, You Can Watch My Debut Web Episode On Below Given Link
Enjoy Watching & Share with Your Friends!!!#DancingUncle #SanjeevShrivastava #DabbuUncle https://t.co/F36M4CNTv2
वीडियो की शुरुआत एक वॉइस ओवर से होती है जिसमें एक शख्स कहता है- लाइफ में हर मोड़ पर उलझने आती हैं । एक से निकलो दूसरे में फंस जाते हैं । यहीं देख लीजिए । स्कूल खत्म हुआ नहीं, कॉलेज की पंचायतें चालू ।
डब्बू अंकल ने फिल्म का वीडियो अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर किया है । अपनी एक्टिंग से डब्बू अंकल काफी खुश नजर आ रहे हैं । उन्होंने ट्वीट कर अपने फैंस से कहा कि इस फिल्म को देखें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।