{"_id":"6335e5faa41ac42b7c3160c2","slug":"dada-saheb-phalke-award-2022-asha-parekh-style-statement-and-fashion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Asha Parekh: 60 के दशक में जिनका दीवाना था सारा जमाना, साड़ी से विंग्स वाले आईलाइनर तक से धड़काया फैंस का दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Asha Parekh: 60 के दशक में जिनका दीवाना था सारा जमाना, साड़ी से विंग्स वाले आईलाइनर तक से धड़काया फैंस का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
आशा पारेख
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आशा पारेख अपने जमाने की दिग्गज अभिनेत्री हैं। वह कई हिंदी फिल्मों में अपने दमदार किरदार के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में अभिनेत्री को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया है। वहीं, 1992 में, उन्हें सिनेमा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। आशा पारेख अपनी फिल्मों और किरदार के अलावा फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। 60 के दशक में उनका स्टाइल फैंस भी खूब कॉपी करते थे। आज अभिनेत्री अपना 80वां जन्मदिन मना रही हैं। तो चलिए अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर उनके स्टाइल स्टेटमेंट से जुड़ी कुछ बातें बताते हैं-
2 of 4
आशा पारेख
- फोटो : सोशल मीडिया
बात जब एलिगेंस और फैशन की आती है, तो आशा पारेक का नाम सबसे पहले लिया जाता है। आशा पारेख का जो क्लास और एलिगेंस दिखाई देता था, उसका मानों अलग ही लेवल होता था। चाहे पर्दे पर हो या फिर रियल लाइफ में, ये एक्ट्रेसेस इस तरह से खुद को कैरी, स्टाइल और व्यवहार करती थीं कि उससे मैच कर पाना मुश्किल होता था। ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन वह ज्यादातर साड़ी में ही नजर आती थीं। खुले पल्लू में साड़ी हाई पफ जूड़ा उनके लुक को खास बनाता था।
आशा पारेख ने हिंदी सिनेमा जगत को न जाने कितनी सुपरहिट फिल्में दी हैं, तो वहीं बड़े पर्दे पर अपने खूबसूरत अंदाज से स्टाइलिंग गोल्स भी दिए हैं। उस जमाने में फैशन स्टेटमेंट बन जाने वाली ये दिग्गज अभिनेत्री आज की तारीख में भी अपने एलिगेंस से सबका ध्यान चुरा लेती हैं। साड़ी के अलावा ये अभिनेत्री अपने विंग्स आईलाइर के लिए भी जानी जाती हैं। अभिनेत्री का ये स्टाइल आज भी लड़कियां फॉलो करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आशा पारेख
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा वह कई फिल्मों में शॉर्ट लहंगा और टाइट चोली पहनने के लिए भी जाती हैं। लहंगा चोली के साथ सिल्वर ज्वैलरी बड़ी सी बिंदी और विंग्स वाला आईलाइनर में भी वह बहुत खूबसूरत लगती थीं। फिल्म मेरा गांव मेरा देश में उनका ये स्टाइल स्टेटमेंट काफी प्रचलित हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।