फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पिंक' ने बदल दी इस हीरोइन की दुनिया, मिलने जा रहा है ये बड़ा सम्मान

Thu, 20 Apr 2017 11:23 AM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Thu, 20 Apr 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
Dadasaheb Phalke Award for 'Pink' actress Kirti Kulhari after Shah Rukh Khan and Shabana Azmi
किर्ति कुल्हारी
अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'पिंक' में अहम किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस किर्ति कुल्हारी को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। ये सम्मान अभी तक शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और शबाना आजमी जैसे बड़े स्टार्स को मिला है। दादा फाल्के अवॉर्ड के बारे में जान किर्ति कुल्हारी फूली नहीं समा रही हैं।


अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं तहेदिल से दर्शकों की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने 'पिंक' को इतना प्यार दिया और सपोर्ट किया। मेरा मानना है कि 'पिंक' एक यूनिवर्सल फिल्म है। ये फिल्म काफी प्रासंगिक थी और हमेशा रहेगी। और इस तरह की फिल्म जब अच्छा प्रदर्शन करती हैं तो एक एक्टर के तौर पर मुझे बहुत खुशी मिलती है। मैं दादासाहेब फाल्के टीम का शुक्रिया अदा करती हूं कि उन्होंने मेरे अंदर छिपे कलाकार को पहचाना और उसको सम्मानित करने का फैसला किया है। साथ ही मुझे हमेशा इस बात का भी गर्व रहेगा कि मैं 'पिंक' जैसी फिल्म का हिस्सा रही।'

ये भी पढें - सुनील ग्रोवर के लिए चैनल ने कपिल शर्मा पर फोड़ा एक और बम
 
Dadasaheb Phalke Award for 'Pink' actress Kirti Kulhari after Shah Rukh Khan and Shabana Azmi
किर्ति कुल्हारी
बता दें कि फिल्म 'पिंक' ने उन सवालों को उठाया जिनके आधार पर लड़कियों के चरित्र के बारे में बात की जाती है। ये फिल्म जबरदस्त हिट रही थी।

31 वर्षीय किर्ति कुल्हारी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2010 में आई फिल्म 'खिचड़ी' से की, लेकिन उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली। हालांकि इसके बाद कुछ और फिल्मों में किर्ति कुल्हारी ने अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाया, लेकिन बदकिस्मती से वो फिल्में भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं।


​ये भी पढें - डूबते करियर को बचाने के लिए कपिल शर्मा ने इस चैनल से लगाई गुहार
 
Dadasaheb Phalke Award for 'Pink' actress Kirti Kulhari after Shah Rukh Khan and Shabana Azmi
कीर्ति कुल्हारी
लेकिन 'पिंक' ने किर्ति कुल्हारी को वो नाम और शोहरत दी जिसकी वो हकदार हैं।

इस फिल्म के बाद किर्ति कुल्हारी के बाद फिल्मों की लाइन ही लग गई और अब जल्द ही वो नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंदु सरकार' में नजर आएंगी।


​ये भी पढें - सोनू ने मुंडवाया सिर, मौलवी बोला- अब पहनो जूतों की माला और घूमो पूरा देश, तब देंगे पैसे
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed