सदी के महानायक का खिताब पा चुके अमिताभ बच्चन को सिनेमा का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।अमिताभ बच्चन भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय सितारों में शुमार रहे हैं और यह पुरस्कार उनकी पुरस्कारों की तिजोरी में कोहिनूर हीरा बनकर सालों साल चमकता रहेगा।
दादा साहब फाल्के ही नहीं इन पुरस्कारों के भी शहंशाह हैं अमिताभ बच्चन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
334 अवॉर्ड्स और नॉमिनेशन
76 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने 1969 में फिल्म सात हिंदुस्तानी से अपने करियर की शुरुआत की। करीब 50 साल लंबे अपने करियर में अमिताभ ने हिंदी फिल्मों से लेकर हॉलीवुड फिल्म भी की। लंबे समय से वह टीवी की दुनिया में गेम शो केबीसी के जरिए अपनी दस्तक दर्ज करा रहे हैं। इस लंबे सफर में उनके नाम करीब 334 अवॉर्ड्स और नॉमिनेशन दर्ज हैं। जिसमें चार राष्ट्रीय पुरस्कार और 12 फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं।
सर्वश्रेष्ठ अभिनय के चार राष्ट्रीय पुरस्कार
अमिताभ के अलावा हिंदी सिनेमा के किसी भी अभिनेता को अब तक सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए चार राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं मिले हैं। ये राष्ट्रीय पुरस्कार अमिताभ को साल 1990 में फिल्म अग्निपथ के लिए, साल 2005 में फिल्म ब्लैक के लिए और साल 2009 में फिल्म पा के लिए और साल 2015 में पीकू में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए मिले।
तीन नागरिक पुरस्कार
अमिताभ बच्चन देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों से भी सम्मानित हो चुके हैं। उन्हें साल 1984 में पद्मश्री से सम्मानित किया है। 2001 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मभूषण और 2015 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया। अमिताभ बच्चन सिर्फ अदाकारी के ही नहीं, पुरस्कारों के भी हैं शहंशाह, देखिए अब तक मिले बड़े पुरस्कारों की सूची जीवन के 76 बसंत देख चुके और बीबीसी से पिछली सदी के महानायक का खिताब पा चुके अमिताभ बच्चन को सिनेमा का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार देने का ऐलान मंगलवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किया। अमिताभ बच्चन भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय सितारों में शुमार रहे हैं और यह पुरस्कार उनकी पुरस्कारों की तिजोरी में कोहिनूर हीरा बनकर सालों साल चमकता रहेगा।
करीब 334 अवॉर्ड्स और नॉमिनेशन से सम्मानित
76 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने 1969 में फिल्म सात हिंदुस्तानी से अपने करियर की शुरुआत की। करीब 50 साल लंबे अपने करियर में अमिताभ ने हिंदी फिल्मों से लेकर हॉलीवुड फिल्म भी की। लंबे समय से वह टीवी की दुनिया में गेम शो केबीसी के जरिए अपनी दस्तक दर्ज करा रहे हैं। इस लंबे सफर में उनके नाम करीब 334 अवॉर्ड्स और नॉमिनेशन दर्ज हैं। जिसमें चार राष्ट्रीय पुरस्कार और 12 फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। उनके अलावा हिंदी सिनेमा के किसी भी अभिनेता को अब तक सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए चार राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं मिले हैं। ये राष्ट्रीय पुरस्कार अमिताभ को साल 1990 में फिल्म अग्निपथ के लिए, साल 2005 में फिल्म ब्लैक के लिए और साल 2009 में फिल्म पा के ले और साल 2015 में पीकू में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए मिले।
14 फिल्मफेयर पुरस्कार
•1971- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता - आनंद
•1973- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता - नमक हराम
•1977 –सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- अमर अकबर एंथनी
• 1978 –सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- डॉन
• 1990 – फिल्मफेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
• 1991 –सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- हम
• 2000 –सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता- मोहब्बतें
• 2001 –क्रिटिक्स अवार्ड- अक्स
• 2003 – फिल्मफेयर पॉवर अवार्ड
• 2005 –क्रिटिक्स अवार्ड- ब्लैक
• 2005 –सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- ब्लैक
• 2010 –सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- पा
• 2011 – फिल्मफेयर स्पेशल अवार्ड (फिल्म जगत में 40 वर्ष पूरा करने के लिए)
• 2016 - क्रिटिक्स अवार्ड सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- पीकू
छह आइफा पुरस्कार
2000- विशेष मानद पुरस्कार
2001- आइफा सर्वश्रेष्ट सहायक अभिनेता पुरस्कार- मोहब्बतें
2002- बेस्ट पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर
2006- वॉल ऑफ फेम
2006- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- ब्लैक
2010- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- पाका
एशियन फिल्म पुरस्कार
•2010 में हुए चौथे एशियन फिल्म पुरस्कार में लाइफ टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड
दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हुए अमिताभ बच्चन, कहा- 'मुझे योग्य समझने के लिए धन्यवाद'