{"_id":"5f43f9478ebc3e3d194614ca","slug":"daisy-shah-birthday-special-unknown-facts-about-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बैकस्टेज डांसर से लेकर सलमान खान की अभिनेत्री बनने तक, डेजी शाह ने बॉलीवुड में ऐसे बनाई अपनी पहचान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बैकस्टेज डांसर से लेकर सलमान खान की अभिनेत्री बनने तक, डेजी शाह ने बॉलीवुड में ऐसे बनाई अपनी पहचान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
डेजी शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह अपना जन्मदिन 25 अगस्त को मनाती हैं। डेजी शाह बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने सुपरस्टार सलमान खान के साथ बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। डेजी शाह बॉलीवुड के अलावा साउथ सिनेमा की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। डेजी शाह के जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी और करियर की जुड़ी खास बातों के बारे में बताते हैं।
2 of 5
डेजी शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
डेजी शाह का जन्म 25 अगस्त साल 1984 को मुंबई के एक गुजराती परिवार में हुआ था। डेजी शाह ने शुरुआत में लंबे समय तक असिस्टेंट कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया था। वह गणेश आचार्य की टीम में असिस्टेंट कोरियोग्राफर थीं। डेजी शाह सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' के गाने 'ओ जाना' और 'लगन लगी' में बैकस्टेज डांसर के तौर पर भी नजर आई थीं। इसके बाद डेजी शाह ने लंबे समय तक मॉडलिंग की।
3 of 5
डेजी शाह, सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
डेजी शाह ने अपने अभिनय की शुरुआत साउथ सिनेमा की थी। बतौर मुख्य अभिनेत्री वह कन्नड फिल्म 'भद्रा' और 'बॉडीगार्ड' नजर आई थी। यह दोनों ही फिल्में साल 2011 में आई थीं। इन फिल्मों में डेजी शाह के अभिनय को खूब पसंद किया गया, लेकिन उनके करियर का अहम मोड़ साल 2014 में आया, जब वह अभिनेता सलमान खान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेजी शाह
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
डेजी शाह ने साल 2014 में फिल्म 'जय हो' में सलमान खान के साथ मुख्य अभिनेत्री के तौर काम किया था। सलमान खान और डेजी शाह की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया। इस फिल्म के बाद डेजी शाह को बॉलीवुड की और भी कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला। फिल्म 'जय हो' के बाद वह 'हेट स्टोरी 3' और 'रेस 3' में भी नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 5
डेजी शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि डेजी शाह की 'हेट स्टोरी 3' और 'रेस 3' फिल्म बॉ़क्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। पिछले साल डेजी शाह ने गुजराती सिनेमा में भी अपनी किस्मत को आजमाया। वह गुजराती फिल्म 'गुजरात 11' में नजर आईं। इस फिल्म वह मुख्य भूमिका में थीं। 'गुजरात 11' में डेजी शाह के अभिनय को खूब पसंद किया गया। यह उनकी पहली गुजराती फिल्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।