रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के शानदार कपल में से एक हैं। सोमवार की शाम इन दोनों के फैंस के लिए खास रही। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। यह दोनों दीपिका पादुकोण के होमटाउन बंगलुरु से वापस मुंबई आए थे। मुंबई एयरपोर्ट पर यह दोनों बेहद खास लुक और अलग अंदाज में नजर आए।
मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए दीपिका-रणवीर, हाथों में हाथ थामे सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, दोनों ही बिल्कुल एक जैसे आउटफिट्स में दिखाई दिए। दोनों ने डेनिम जींस और ब्लैक टी शर्ट और व्हाइट फुटवीयर्स पहने हुए थे। साथ ही दोनों ने ब्लैक कलर का मास्क भी चेहरे पर लगाया हुआ था। इस दौरान रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक-दूसरे का हाथ थामें दिखाई दिए, जिसकी वजह से वह दोनों और भी खूबसूरत दिख रहे थे।
बात करें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रेंट की तो यह दोनों जल्द ही फिल्म '83' में साथ नजर आने वाले हैं। उनकी यह फिल्म क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है। वहीं मेकर्स का कहना है कि अगर कोरोना वायरस का प्रभाव देश में कम नहीं हुआ और सिनेमाघरों में लोग नहीं पहुंचे या फिर कुछ राज्यों में सिनेमाघर खुल गए और कुछ में नहीं खुले तो ऐसे मामले में फिल्म '83' ओटीटी की राह पकड़ सकते हैं।
इसके अलावा दीपिका पादुकोण जल्द ही निर्देशक शकुन बत्रा बिना शीर्षक वाली फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकार के तौर पर दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग नवंबर के महीने में इसे श्रीलंका में शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन अब उन्होंने इसकी शुरुआत गोवा से ही करने की योजना बनाई है।
सूत्रों के अनुसार शकुन बत्रा ने गोवा में 25 दिन का एक शेड्यूल तैयार किया है और वह इसकी शुरुआत अगले महीने यानी सितंबर से ही करने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ बाकी के कलाकार और कर्मचारी भी सितंबर के दूसरे हफ्ते में गोवा पहुंच जाएंगे। फिलहाल इस फिल्म पर काम कर रही यूनिट ने व्यवस्था बनाने के लिए काम शुरू कर दिया है। इस दौरान सभी कलाकार और कर्मचारियों की स्वास्थ्य संबंधित सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: सिद्धार्थ पिठानी ने सीबीआई को दिया बयान, रिया चक्रवर्ती के बारे में किए ये नए खुलासे