फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Daler Mehndi Birthday: 11 साल की उम्र में दलेर मेहंदी ने छोड़ दिया था घर, डेब्यू एल्बम से ही संगीत की दुनिया में कायम कर ली बादशाहत

Tue, 18 Aug 2020 12:14 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 18 Aug 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
Daler Mehndi Birthday Special:  daler mehndi birthday special here his life facts
दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया

दलेर सिंह या यूं कहें दलेर मेहंदी का जन्म 18 अगस्त 1967 को बिहार के पटना में हुआ था। गायक होने के साथ ही दलेर मेहंदी गीतकार, लेखक और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर भी हैं। दलेर मेहंदी ने भांगड़ा को दुनियाभर में मशहूर कर दिया। संगीत में उनकी रुचि बचपन से ही थी। तो चलिए उनके जन्मदिन पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Daler Mehndi Birthday Special:  daler mehndi birthday special here his life facts
दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया

दलेर मेहंदी के नाम के पीछे भी बहुत रोचक किस्सा है। दरअसल उनके माता पिता ने उस वक्त डाकू दलेर सिंह के नाम से प्रभावित होकर उनका यह नाम रखा था। जब दलेर बड़े हुए तो मशहूर गायक परवेज मेहंदी के नाम पर उनके नाम के आगे 'सिंह' की जगह 'मेहंदी' जोड़ दिया गया। इस तरह दलेर सिंह दलेर मेहंदी बन गए।

Daler Mehndi Birthday Special:  daler mehndi birthday special here his life facts
दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया

गाना सीखने के लिए दलेर मेहंदी ने 11 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था और घर से भागकर गोरखपुर के रहने वाले उस्ताद राहत अली खान साहब के यहां पहुंचे थे। एक साल तक वो उस्ताद राहत के साथ रहे। 13 साल की उम्र में दलेर ने यूपी के जौनपुर में करीब 20 हजार लोगों के सामने अपनी पहली स्टेज परफॉर्मेंस दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Daler Mehndi Birthday Special:  daler mehndi birthday special here his life facts
दलेर मेहंदी - फोटो : अमर उजाला

दलेर मेहंदी का डेब्यू एल्बम 'बोलो ता रा रा' था। इस एल्बम के बाद दलेर मेहंदी पॉप स्टार बन गए। इसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड भी मिले। इसके बाद तो जैसे उनके करियर का बल्ले बल्ले दौर ही शुरू हो गया। दलेर मेहंदी के प्रसिद्ध गानों में 'दर्दी रब रब', 'तुनक तुनक तुन', 'ना ना ना रे', 'रंग दे बसंती', 'दंगल ट्राइटल ट्रैक', 'जियो रे बाहुबली' सहित अन्य हैं।

विज्ञापन
Daler Mehndi Birthday Special:  daler mehndi birthday special here his life facts
दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया

निजी जिंदगी की बात करें तो दलेर ने आर्किटेक्ट और गायिका तरनप्रीत से शादी की। तरनप्रीत को निक्की मेहंदी के नाम से जाना जाता है। दलेर चार बच्चों के पिता हैं। उनके बच्चों के नाम गुरदीप, अजीत, प्रभजोत और रबाब हैं। प्रसिद्ध गायक मीका सिंह, दलेर के भाई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed