जयपुर में कुछ दिन पहले आईफा अवॉर्ड का आयोजन हुआ था। यहां बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे, कई एक्टर्स ने आईफा अवॉर्ड में परफॉर्म भी किया। नोरा फतेही ने अपने डांस से अवॉर्ड फंक्शन में चार चांद लगा दिए। आईफा में अपनी डांस परफॉर्मेंस की, अवॉर्ड फंक्शन अपनी में पूरी जर्नी की बीटीएस वीडियो नाेरा ने साझा की है।
Nora Fatehi: कैसे नोरा फतेही ने बांधा आईफा अवॉर्ड में समां? वीडियो पोस्ट कर फैंस संग साझा की अपनी जर्नी
डांसर नोरा फतेही ने आईफा अवॉर्ड 2025 में दी गई डांस परफॉर्मेंस की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर साझा की हैं। साथ ही उम्मीद की है कि उनका डांस दर्शकों को पसंद आएगा। अवॉर्ड फंक्शन के बीटीएस वीडियो में और क्या-क्या नोरा ने साझा किया, जानिए?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिर्हसल में मेहतन करती दिखीं नोरा
नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें आईफा अवॉर्ड की अपनी पूरी जर्नी को समेटा है। वीडियो की शुरुआत में नोरा डांस परफॉर्मेंस की रिर्हसल कर रही हैं। डांस की तैयारी में वह कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इस वीडियो के साथ नोरा ने एक कैप्शन भी लिखा है, ‘आईफा जर्नी 2025, फैशन, परफॉर्मेंस और वाइब्स।’ आगे नोरा लिखती हैं, ‘आज मेरी परफॉर्मेंस टेलीकास्ट होगी, उम्मीद है कि दर्शक इस पसंद करेंगे, एंज्वॉय करेंगे।
View this post on Instagram
A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)
फैंस के साथ की मुलाकात
आगे इसी बीटीएस वीडियो में नोरा ने अपने फैंस से मुलाकात की भी। ये फैंस छोटे-छोटे बच्चे थे, जो नोरा के डांस के कायल नजर आए। नोरा ने इन बच्चों के साथ खूब सारी तस्वीरें क्लिक करवाई। नोरा से मुलाकात करके ये बच्चे काफी खुश नजर आए।
फैशन लुक की तैयारियां भी दिखाई
बीटीएस वीडियो में ही नोरा ने अपना आईफा फैशन लुक भी साझा किया। इस लुक को किस तरह से तैयार किया गया? कैसे फोटोशूट हुआ? इन सभी बातों को वीडियो में नोरा ने समेटा हुआ था। नोरा का यह लुक आईफा अवॉर्ड के दौरान काफी चर्चा में बना भी रहा।
ये खबर भी पढ़ें: Nora Fatehi: महल में टहलते हुए नोरा फतेही ने दिखाईं अदाएं; यूजर बोले परी लग रही हो
डांस के साथ अभिनय में भी सक्रिय अभिनेत्री
नोरा फतेही हिंदी फिल्मों में अपने डांस नंबर के लिए जानी जाती हैं। डांस के साथ अब नोरा ने अभिनय भी करना शुरू कर दिया है। हाल ही में अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘बी हैप्पी’ में नोरा ने एक्टिंग की। जल्द ही वह दो साउथ फिल्मों में भी एक्टिंग करती नजर आएंगी। इन फिल्मों के नाम हैं, ‘कंचना 4’ और ‘केडी- द डेविल’।