अभिनेता जॉन अब्राहम के अभिनय से सजी फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ में सादिया खतीब भी नजर आईं। इस फिल्म की कहानी में जॉन ने राजनयिक जेपी सिंह का किरदार निभाया है। वहीं उस्मा नाम की महिला के किरदार में सादिया खतीब दिखीं। फिल्म में जेपी सिंह (जॉन अब्राहम) एक भारतीय महिला उस्मा (सादिया खतीब) को पाकिस्तान से बाहर निकालने और बचाने की कोशिश करता है, इसके लिए राजनायिक स्तर पर प्रयास करता है। हाल ही में सादिया ने इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ी यादें साझा कीं।
Sadia khateeb: सादिया ने साझा की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ से जुड़ी यादें, जॉन अब्राहम संग नाचती दिखीं अभिनेत्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sun, 30 Mar 2025 08:44 PM IST
सार
जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ में सादिया खतीब ने उस्मा का किरदार निभाया है। फिल्म में अभिनेत्री के अभिनय को सराहा गया है। हाल ही में सादिया खतीब ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो, फोटो पोस्ट की हैं, जिसमें वह फिल्म ‘द डिप्लामैट’ की शूटिंग की यादों को फैंस संग साझा कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन