{"_id":"5b8678f242c792466b4621e4","slug":"dancing-uncle-one-more-video-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डांसिंग अंकल का एक और धमाकेदार वीडियो हुआ वायरल, इसे देख पहले वाला भूल जाएंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डांसिंग अंकल का एक और धमाकेदार वीडियो हुआ वायरल, इसे देख पहले वाला भूल जाएंगे
Wed, 29 Aug 2018 04:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 29 Aug 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
डब्बू अंकल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने डांस मूव्स से इंटरनेट सेंसेशन बनने वाले डब्बू अंकल समय-समय पर सुर्खियां बटोरते रहते हैं । डब्बू अंकल यानी संजीव श्रीवास्तव के डांस में गोविंदा की झलक दिखाई देती है । कुछ समय पहले गोविंदा के गाने 'आपके आ जाने से...' गाने पर डांस कर डब्बू अंकल ने खलबली मचा दी थी ।
2 of 5
डब्बू अंकल
एक बार फिर डब्बू अंकल नया डांस लेकर आए हैं । इस बार उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती के गाने 'जूली जूली' पर जबरदस्त डांस किया है । उनका ये डांस फिर से वायरल हो गया है । वीडियो में डांसिंग अंकल के अलावा उनकी पत्नी भी नजर आ रही हैं ।
3 of 5
डब्बू अंकल
डब्बू अंकल ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर 5 दिन पहले शेयर किया था । अब तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और उनकी खूब तारीफ हो रही है । संजीव श्रीवास्तव बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के बीच भी काफी पॉपुलर हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डब्बू अंकल
सलमान खान, अनुष्का शर्मा और अर्जुन कपूर जैसे स्टार्स ने उनके डांस की तारीफ की है । इसके अलावा सुनील शेट्टी ने भी डब्बू अंकल को मिलने के लिए मुंबई बुलाया था । खबरों की मानें तो सुनील अपनी कंपनी F the Couch की ऐड फिल्म में भी कास्ट करने के बारे में सोच रहे हैं ।
विज्ञापन
5 of 5
डब्बू अंकल
साथ ही डब्बू अंकल मुंबई में सलमान खान के शो 'दस का दम' में भी गए थे । यहां उन्होंने सलमान खान के साथ डांस किया था । इसके अलावा संजीव को 'बजाज इंश्योरेंस' कंपनी ने अपने ऐड के लिए साइन किया है । बता दें कि 46 साल के संजीव भाभा रिसर्च इंस्टीट्यूट में इलेक्ट्रॉनिक्स के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं और विदीशा में रहते हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।