फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अश्लील तस्वीरों से इस एक्ट्रेस की दिमागी हालत होती जा रही थी खराब, परेशान होकर उठाया ये कदम

Wed, 29 Aug 2018 03:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 29 Aug 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
kavita kaushik quits facebook because this reason
kavita kaushik

चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाकर फेमस हुईं एक्ट्रेस कविता कौशिक अपने फैंस से लगातार कनेक्ट रहती हैं और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से उन्हें लगातार फर्जी अश्लील तस्वीरों के जरिए परेशान किया जा रहा था जिसके बाद कविता ने बड़ा कदम उठाया है।

kavita kaushik quits facebook because this reason
kavita kaushik - फोटो : instagram

सोशल मीडिया पर लगातार परेशान किए जाने के बाद कविता कौशिक इतनी दुखी हैं कि उन्होंने अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिया है। कविता ने अपने दोस्तों और परिवारवालों से कहा कि वो उन्हें फेसबुक पर संपर्क करने की कोशिश ना करें।

kavita kaushik quits facebook because this reason
kavita kaushik

फेसबुक अकाउंट डिलीट करने से पहले कविता कौशिक ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 'फेसबुक एक ऐसा माध्यम है जहां दोस्त भी अंजान लोगों से बहस करते हैं। उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि जैसे देश चलाने के लिए सहयोगी एक राजनीतिक पार्टी तैयार कर रहे हैं। यह सब तो बदलेगा नहीं। यहां सभी एक दूसरे को खराब नजरों से देखते हैं खासतौर पर किसी एक्ट्रेस को।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
kavita kaushik quits facebook because this reason
kavita kaushik

कविता ने आगे लिखा कि 'पिछले कई सालों से मैं ऐसी बातों से परेशान हूं। अब ऐसा लगता है कि सभी को अटेंशन चाहिए। ऐसे लोग मुझे नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं इसलिए मुझे लगता है कि मैं यहां फिट नहीं हूं। मेरे यहां से जाने के बाद आप कुछ भी बोल सकते हैं। बाय फेसबुक.. परिवार और दोस्तों। मस्त रहो।'

विज्ञापन
kavita kaushik quits facebook because this reason
Kavita kaushik

गौरतलब है कि एक हफ्ते पहले कविता कौशिक ने इंस्टाग्राम पर बिकनी की तस्वीरें शेयर की थीं। जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। भले ही कविता ने फेसबुक को छोड़ा हो लेकिन वो ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अभी भी एक्टिव हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed