{"_id":"5c1743c8bdec2256e37bbd51","slug":"dancing-videos-on-ankh-marey-from-sara-ali-and-ranveer-singh-simmba-watch-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'आंख मारे' गाने पर दो लड़कियों के डांस ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, करिश्मा- सारा भी रह गईं पीछे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'आंख मारे' गाने पर दो लड़कियों के डांस ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, करिश्मा- सारा भी रह गईं पीछे
भले ही बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक डांसर्स हो, लेकिन जब आम लोगों के डांस की बात आती है तो सीन कुछ अलग होता है। ये कलाकार अपने डांस से बड़े से बड़े स्टार्स को भी पीछे छोड़ देते हैं। आपने पहले अब सारा अली खान का गाना आंख मारे को तो इंटरनेट पर वायरल होते तो जरूर सुना होगा लेकिन आम लड़कियों का डांस रातों-रात वायरल हो जाएगा ये तो शायद उन दो लड़कियों को भी पता नहीं होगा।
2 of 5
ankh marey
जी हां 'आंख मारे' गाने पर दो लड़कियों का जबर्दस्त डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को Funk n Fusion Squad नाम के एक यू-ट्यूब चैनल ने अपलोड किया है। इस वीडियो को इसी महीने 12 तारीख को अपलोड किया गया था, जिसे अब तक 8 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
3 of 5
ankh marey
ये गाना बॉलीवुड रणवीर सिंह और सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म 'सिंबा' का है। ये मूवी इसी महीने 28 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म 'सिंबा' में एक बार फिर पुराने गाने के रीमेक किया गया है। Funk N Fusion Squad नाम के यूट्यूब चैनल पर और भी कई गानों पर डांस वीडियो अपलोड किया गया है जो कमाल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आंख मारे
बता दें फिल्म 'तेरे मेरे सपने' में इस गाने को गायक कुमार सानू और कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी आवाज दी थी। लेकिन नए वर्जन को मीका सिंह और नेहा कक्कड़ ने गाया है। पहले ये गाना अरशद वारसी पर फिल्माया गया था। यह उनकी डेब्यू फिल्म तेरे मेरे सपने का पॉपुलर और हिट गाना था। यह फिल्म 6 दिसंबर 1996 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
सैफ अली खान
सारा अली खान इस गाने में बेहद खूबसूरत और बॉल्ड अंदाज में नजर आई हैं। आंख मारे पर सारा अली खान और रणवीर सिंह का जबरदस्त डांस दर्शकों को खूब भा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।