साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की मेगा बजट फिल्म 2.0 तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने अभी भी मजबूती के साथ पकड़ बनाए रखी है। 2.0 के रिलीज से लेकर अभी तक कई फिल्में रिलीज हुईं लेकिन रजनीकांत को भला कोई कैसे टक्कर दे सकता है। बता दें कि 7 दिसंबर को सारा अली खान की केदारनाथ ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी तो वहीं बीते शुक्रवार हॉलीवुड की एक्वामैन रिलीज हुई।
18 दिन बाद भी टॉप पर है रजनीकांत और अक्षय की '2.0', अब तक जुटाए इतने करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
For the 3rd weekend in a row, #2Point0 Tops the #Chennai City Box office..
— Ramesh Bala (@rameshlaus) December 17, 2018
Total gross stands at ₹ 22.37 Crs..
All-Time No.1 Record Holder! pic.twitter.com/WMpzd5Vbxv
#2Point0 WW Box Office:
— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) December 13, 2018
FIRST ever Kollywood film to CROSS ₹700 cr gross mark.
Week 1 - ₹ 526.86 cr
Week 2
Day 1 - ₹ 27.31 cr
Day 2 - ₹ 32.57 cr
Day 3 - ₹ 36.45 cr
Day 4 - ₹ 39.20 cr
Day 5 - ₹ 17.13 cr
Day 6 - ₹ 14.66 cr
Day 7 - ₹ 16.80 cr
Total - ₹ 710.98 cr
फिल्म के हिन्दी वर्जन की बात करें तो शुक्रवार को इसने 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया जबकि शनिवार को कमाई में थोड़ी बढ़ोत्तरी हुई और 2.75 करोड़ रुपये जुटा लिए। माना जा रहा है फिल्म की कमाई रविवार को 3 करोड़ तक रह सकती है। इस तरह 2.0 ने 18 दिनों में कुल 184-186 करोड़ कमा लिए हैं। अब 2.0 की नजर 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने पर है।
फिल्म हर दिन के साथ ही नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। 2.0 ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इस साल रिलीज हुई आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को बहुत पहले ही पीछे छोड़ दिया। वहीं 2.0, बाहुबली के पहले पार्ट से भी आगे निकल गई है। इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है लेकिन अगले हफ्ते 2.0 की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 21 दिसंबर को आनंद एल राय के निर्देशन में बनी जीरो टिकट खिड़की पर दस्तक देगी। जीरो में शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।