फिल्म 'दंगल' में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा के सितारे इन दिनों बुलंद हैं। बैक टू बैक उन्हें फिल्मों के ऑफर्स मिल रहे हैं। फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' की कोरियोग्राफी करने के बाद उन्होंने फिल्म 'फोटोग्राफर' और 'मनमर्जियां' साइन की। अब उनकी झोली में एक और बड़ी फिल्म गिरी है।
बधाई हो! आमिर खान की छोटी 'बेटी' देने जा रही है Good News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सान्या मल्होत्रा को जंगली पिक्चर्स ने अपनी फिल्म 'बधाई हो' के लिए कास्ट किया है। इस फिल्म में वह आयुष्मान खुराना संग रोमांस करती नजर आएंगी।
#Dangal girl Sanya Malhotra to star opposite Ayushmann Khurrana in #BadhaaiHo... A coming-of-age story of a family as it grapples with some unexpected news... Directed by Amit Sharma... Produced by Junglee Pictures and Chrome Pictures... Starts Jan 2018 in Delhi.
सान्या मल्होत्रा ने फिल्म 'दंगल' में आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति के साथ काम किया था। अपारशक्ति ने फिल्म में उनके भाई की भूमिका निभाई थी। फिल्म 'बधाई हो' की शूटिंग जनवरी के अंत में शुरू होगी।
पढ़ें: बॉलीवुड में चल रहा है बायोपिक का ट्रेंड लेकिन ये एक्टर नहीं चाहता पर्दे पर अपनी कहानी