फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में चल रहा है बायोपिक का ट्रेंड लेकिन ये एक्टर नहीं चाहता पर्दे पर अपनी कहानी

Sat, 02 Dec 2017 02:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Sat, 02 Dec 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
manoj kumar against biography and biopic
मनोज कुमार

बॉलीवुड में ऐसा लग रहा है बायोपिक बनाने का चलन चल रहा है। कई अभिनेताओं व खिलाड़ियों की जिंदगी पर फिल्में बन रही हैं और वो इसमें सहज भी हैं लेकिन भारत कुमार के नाम से मशहूर मनोज कुमार की राय इन सबसे अलग है।

manoj kumar against biography and biopic
मनोज कुमार - फोटो : SELF

मनोज कुमार ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो अपनी बायोपिक नहीं चाहते और ना ही वह अपनी जिंदगी पर कोई किताब लिखने के समर्थन में हैं। उन्होंने आगे कहा कि असल में कोई मेरी जिंदगी के बारे में जानना भी नहीं चाहता।

manoj kumar against biography and biopic
मनोज कुमार
मनोज कुमार ने कहा कि लोग क्या यह जानना चाहते हैं कि वह मुंबई कैसे आए, कितना संघर्ष किया। नहीं वो नहीं जानना चाहते और सच बताऊं तो अभी तक किसी ने उनकी जिंदगी पर फिल्म या किताब लिखने के लिए अप्रोच नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
manoj kumar against biography and biopic
manoj kumar
एक इंटरव्यू में मनोज कुमार ने बताया कि अगर मेरी जिंदगी पर मैं किताब लिखता हूं तो इसमें कई लोगों को एक्सपोज करना पड़ेगा और यह मैं नहीं करूंगा हालांकि वह इस बात से खुश हैं कि उनके बेटे मॉन्टी ने फीचर बायोपिक अभिनेता प्रेमनाथ पर बनाई है। जिसका टाइटल 'अमर प्रेमनाथ' है।
विज्ञापन
manoj kumar against biography and biopic
मनोज कुमार

80 वर्षीय अभिनेता मनोज कुमार ने कई फिल्मों में प्रेमनाथ के साथ काम किया। मनोज कुमार इस वक्त स्लिप डिस्क की समस्या से पीड़ित हैं और ज्यादातर वक्त बिस्तर पर लेटकर बिताते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed