{"_id":"5af5578c4f1c1be4408b4668","slug":"dangal-girl-zaira-wasim-opened-up-struggle-with-depression","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"4 साल से डिप्रेशन में थी 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम, ट्वीट में किए चौंकाने वाले खुलासे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
4 साल से डिप्रेशन में थी 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम, ट्वीट में किए चौंकाने वाले खुलासे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 11 May 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
zaira wasim
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'दंगल' में आमिर खान की बेटी का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस जायरा वसीम पिछले कुछ सालों से डिप्रेशन का शिकार रही हैं। उन्होंने ट्वीट पर एक लंबा नोट लिखकर अपनी दर्दभरी कहानी बयां की है।
जायरा वसीम
- फोटो : self
जायरा ने अपना बयान जारी करते हुए लिखा है, 'आखिरकार मैं बता रही हूं कि मैं लंबे समय से 'डिप्रेशन और एनजाइटी' का शिकार हूं।' जायरा ने लिखा है कि वह 4 साल से इसका शिकार हैं और इसके चलते उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। वह डिप्रेशन के चलते हर दिन एक-दो नहीं बल्कि 5 गोलियां खा रही हैं।
zaira wasim
जायरा ने अपनी इस बीमारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी है, उन्होंने लिखा है कि हो सकता है कि ये बस एक दौर हो पर इसने मुझे एक ऐसी परिस्थिति में खड़ा कर दिया है जिसकी ना मैंने कल्पना की थी ना ही इच्छा रखती हूं। रोजाना पांच एंटिडिप्रेसेंट लेना, एंग्जाइटी के दौरे पड़ना, आधी रात को अस्पताल की तरफ भागना, खाली, अकेला और निराश महसूस करना इसके अलावा सूखा गला, रात-रात भर नींद ना आना, शरीर में दर्द, नर्वस ब्रेकडाउन और आत्महत्या तक करने के खयाल इस फेज का हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
zaira wasim
जायरा ने लिखा, मैं सोशल लाइफ, काम, स्कूल और मीडिया इन सभी से कुछ समय के लिए दूरी बनाना चाहती हूं, मेरा इस वक्त पूरा फोकस 'रमजान' के महीने पर है, मुझे दुआओं में याद रखें, मैं उन लोगों की शुक्रगुजार हूं, जो मेरे साथ हमेशा खड़े रहते हैं, मैं अपने परिवार को भी बड़ा सा थैंक्यू कहना चाहती हूं।
— Zaira Wasim (@ZairaWasimmm) May 10, 2018
विज्ञापन
Zaira Wasim
- फोटो : File Photo
जायरा वसीम तब सुर्खियों में आयीं थी जब हवाई यात्रा के दौरान उन्होंने एक सह यात्री पर मोलेस्टेशन का आरोप लगाया था। जायरा वसीम को फिल्म 'दंगल' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।