फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dange-Por: दो भाषाओं में फिल्म बनाने को लेकर बिजॉय नांबियार ने की खुलकर की बात, इस वजह से अलग-अलग की शूटिंग

Tue, 20 Feb 2024 07:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 20 Feb 2024 07:39 PM IST
विज्ञापन
Dange Por Director  Bejoy Nambiar talks about shoot the film in both Hindi and Tamil simultaneously
बिजॉय नांबियार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी और तमिल भाषा में बनी फिल्म दंगे/पीओर का ट्रेलर हाल ही में इसके निर्माताओं ने जारी किया था। दोनों को ही दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। हाल ही में निर्देशक बिजॉय नांबियार ने अलग-अलग भाषा में बने इस प्रोजेक्ट को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलकर बात की।  


Fighter: ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर' नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम, जानिए कितने में बिके फिल्म के राइट्स

Dange Por Director  Bejoy Nambiar talks about shoot the film in both Hindi and Tamil simultaneously
दंगे - फोटो : सोशल मीडिया

मौजूदा समय में जब फिल्मों को अक्सर कई भाषाओं में डब किया जाता है। बिजॉय नांबियार ने अपनी इस फिल्म को हिंदी और तमिल भाषा में अलग-अलग शूट कर पुरानी परंपरा को तोड़ दिया है। 

Dange Por Director  Bejoy Nambiar talks about shoot the film in both Hindi and Tamil simultaneously
दंगे - फोटो : सोशल मीडिया

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिजॉय दो भाषाओं में फिल्म की शूटिंग करने को लेकर कहा, " फिल्म की कहानी को वास्तविक और प्रमाणिक बनाए रखने के उद्देश्य से इस फिल्म को  हिंदी और तमिल में एक साथ शूट करने का निर्णय लिया गया था। प्रत्येक भाषा के लिए अलग-अलग कलाकारों को कास्ट करना एक मुश्किल भरा काम था। ऐसा करने के लिए सावधानीपूर्वक योजना पर काम करने की जरूरत होती है। फिल्म के सभी सीन को एक बार हिंदी और एक बार तमिल कलाकारों के साथ शूट किया गया। मेरा मानना है कि इसने कहानी कहने में एक अनूठी परत जोड़ दी है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Dange Por Director  Bejoy Nambiar talks about shoot the film in both Hindi and Tamil simultaneously
पीओआर - फोटो : सोशल मीडिया

बिजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी दंगे एक दो भाषा में बनी फिल्म है। इस फिल्म के हिंदी वर्जन में हर्षवर्धन राणे और एहान भट्ट मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे। उनके अलावा निकिता दत्ता और टीजे भानू भी अहम रोल में हैं। इस फिल्म का निर्माण बिजॉय नांबियार, प्रभु एंटनी, मधु अलेक्जेंडर ने किया है। इस फिल्म को टी-सीरीज और रूक्स मीडिया के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा।

विज्ञापन
Dange Por Director  Bejoy Nambiar talks about shoot the film in both Hindi and Tamil simultaneously
पीओआर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, हिंदी के साथ-साथ इस तमिल भाषा में भी बनाया गया है। साउथ के लिए इसे 'पीओआर' नाम दिया गया है, जिसमें अर्जुन दास, कालीदास जयराम, टीजे बानू और संचना नटराजन जैसे सितारे नजर आएंगे। निर्माताओं ने तमिल और हिंदी दोनों भाषा में ट्रेलर जारी किया है।
Sushant Singh Rajput: सुशांत की मौत के बाद आज भी उनसे बात करती हैं बहन श्वेता, सुनाया चौंका देने वाला किस्सा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed