बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को इस दुनिया को अलविदा कहा था। अभिनेता की मौत को तीन साल से ज्यादा हो गए, लेकिन आज भी प्रशंसक उन्हें याद करते हैं। अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर उन्हें याद करती हैं और उनके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी साझा करती रहती हैं। श्वेता ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान अपने आध्यात्मिक अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि वे मेडिटेशन करती हैं और धार्मिक स्थलों पर जाती रहती हैं। साथ ही उन्होंने अपने दिवंगत भाई सुशांत के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि वे भी महादेव के बहुत बड़े भक्त थे। अपने आध्यात्मिक अनुभव साझा करते हुए श्वेता ने सुशांत के बारे में हैरान कर देने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे आज भी सुशांत को अपने आसपास महसूस करती हैं।
Sushant Singh Rajput: सुशांत की मौत के बाद आज भी उनसे बात करती हैं बहन श्वेता, सुनाया चौंका देने वाला किस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, पॉडकास्ट में मेडिटेशन करने के बारे में बात करते हुए श्वेता ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति हमें छोड़कर चला जाता है तो हमें उनकी बहुत याद आती है और ऐसे में हम मेडिटेशन करते हैं तो वे हमारे सपनों में आते हैं। इस बारे में बात करते हुए श्वेता ने सुशांत से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा कि वे सुशांत को आज भी अपने आसपास महसूस करती हैं। श्वेता ने कहा कि सुशांत की मौत के लगभग डेढ़ साल बाद कुछ ऐसा हुआ, जिससे लगा कि भाई यहां हमारे साथ हैं।
Kagney Linn Karter Death: अभिनेत्री काग्नी लिन कार्टर ने की आत्महत्या, 36 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
श्वेता ने किस्सा साझा करते हुए कहा कि एक बार मैं अपने एयरपॉड्स कहीं रखकर भूल गई थी और मैंने उसे हर जगह ढूंढा, लेकिन मुझे वह नहीं मिला। मैं परेशान हो गई, तब मुझे महसूस हुआ कि भाई मेरे कान में कुछ कह रहे हैं। मैंने उनकी आवाज महसूस की, जैसे उन्होंने कहा कि खिड़की के पर्दे के पीछे जाकर देखो, वहां तुम्हारे एयरपॉड्स रखे हैं और जब मैंने सच में वहां देखा तो मुझे मेरे एयरपॉड्स मिल गए, तब मैं अचानक डर गई और मैंने पूछा कि भाई यह कुछ डरावना नहीं है? मैं तुम्हें सुन सकती हूं, महसूस कर सकती हूं, तब भाई ने कहा कि नहीं, मैं शारीरिक रूप से वहां मौजूद नहीं हूं, लेकिन मैं ऐसे तुमसे जुड़ा रह सकता हूं और बात कर सकता हूं।
People's Choice Awards 2024: पीपुल्स च्वाइस अवार्ड्स में 'बार्बी' का रहा जलवा, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट
श्वेता ने बताया कि इस घटना के बाद अक्सर वे अपने भाई को महसूस करने लगीं। उन्होंने कहा की सुशांत अक्सर ऐसी हरकतें करने लगे, जब मैं कार में कहीं जाती हूं तो अचानक उनके गाने बजाने लगते हैं या मैं कभी आरती और भजन करती हूं तो अचानक टीवी पर उनकी फिल्म 'केदारनाथ' का शिवजी वाला गाना बजने लगता है। एक बार ऐसा हुआ था कि मैं अपने परीक्षा के लिए काफी ज्यादा तनाव में थी और बहुत सारी किताबें पढ़ने लगी थी। उसे समय में खुद को शांत रखने के लिए बहुत मेडिटेशन भी करती थी, तब भी मुझे महसूस हुआ कि भाई ने मुझे आकर कहा कि इतना ज्यादा अपने दिमाग पर असर मत डालो और तनाव में मत रहो।
Cannes Fake Awards: फाल्के के बाद मुंबई में कान फिल्म फेस्टिवल के नाम पर फर्जीवाड़ा, अजित राय ने बताई असलियत
इन बातों को साझा करते हुए श्वेता ने कहा कि ऐसे कई किस्से हैं और आज तक सुशांत और मैं आपस में जुड़े हुए हैं। हमारा बचपन भी ऐसे ही बीता। हमारा रिश्ता बहुत अच्छा था। हम एक दूसरे के साथ काफी मस्ती-मजाक करते थे। भाई एक पवित्र आत्मा है और शक्तिशाली भी हैं। अगर, सुशांत आपको बताना चाहते हैं कि वे आपके आसपास मौजूद हैं तो वे ऐसा कुछ ना कुछ करते रहेंगे, जिससे आपको लगे की आप उन्हें महसूस कर सकते हैं। श्वेता ने यह भी बताया कि जब सुशांत की मौत हुई तो मुझे ऐसा लगा कि एक साल तक मेरे भाई की आत्मा बेचैन है, लेकिन मेडिटेशन करते हुए मुझे सपने में दिखाई दिया कि अब मेरे भाई कैलाश में भगवान शिव के साथ हैं और खुश हैं। वे हम सबको देख रहे हैं।
Alia Bhatt: आलिया लिखती हैं बेटी राहा को चिट्ठियां, बोलीं - मैं चाहती हूं वो एक आजाद और दयालु इंसान बने