फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहा इस 'घातक' विलेन का बेटा, 'स्क्वॉड' में दिखेगा एक्शन अवतार

Sun, 11 Nov 2018 10:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Nov 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
Danny Denzongpa Son Rinzing To Make Bollywood Debut in squad
रिन्जिंग - फोटो : instagram

डैनी डेन्जोंगपा बॉलीवुड में हमेशा से ही कमाल के नेगेटिव रोल निभाते आए हैं। घातक में उनके विलेन अवतार से तो आज भी लोग खौफ खाते हैं। डैनी डेंजोंगपा ने फिल्मों में न सिर्फ  विलेन बल्कि कई डिफरेंट रोल भी प्ले किए हैं। वहीं अब उनका बेटा रिन्जिंग भी फिल्मों में आने की तैयारी में है। बॉलीवुड में आमतौर पर अपने पिता का पेशा उनके बच्चे अपनाते हैं और लगता है रिन्जिंग भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलना चाहते हैं।

Danny Denzongpa Son Rinzing To Make Bollywood Debut in squad
रिन्जिंग - फोटो : social media
रिन्जिंग बॉलीवुड डेब्यू के लिए अब बिल्कुल तैयार हैं। रिन्जिंग एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म से डेब्यू करेंगे जिसका नाम 'स्क्वॉड' रखा गया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2019 से शुरू होगी। खुद रिन्जिंग के पिता और विलेन का किरदार निभा मशहूर हुए डैनी ने इस खबर को कन्फर्म किया है।
Danny Denzongpa Son Rinzing To Make Bollywood Debut in squad
रिन्जिंग - फोटो : instagram
डैनी ने कहा- मुझे खुशी है कि रिनजिंग फाइनली डेब्यू करने जा रहे हैं। यह मेरे परिवार और मेरे लिए गर्व का पल है। हालांकि अभी रिन्जिंग को बहुत मेहनत करनी होगी। फिल्म पर बात करते हुए डैनी ने बताया, यह एक अच्छी एक्शन थ्रिलर फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Danny Denzongpa Son Rinzing To Make Bollywood Debut in squad
रिन्जिंग - फोटो : social media

फिल्म के बारे में रिन्जिंग ने कहा, 'जब मैंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी तो मुझे लगा कि मेरी लॉन्चिंग के लिए यह एक बेहतरीन फिल्म होगी। अभी मैं इस फिल्म के लिए रोजाना 2 घंटे की 2 बार ट्रेनिंग कर रहा हूं।' हालांकि अभी सिर्फ फिल्म का नाम ही सामने आया है। रिन्जिंग के अपोजिट कौन सी एक्ट्रेस होगी अभी इसकी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Danny Denzongpa Son Rinzing To Make Bollywood Debut in squad
रिन्जिंग
अब ये तो आपको तय कितना है इस नए स्टार किड को आप कितना पसंद करते हैं। बता दें रिन्जिंग के पिता डैनी फिल्मों में आने से पहले इंडियन आर्मी में शामिल होने वाले थे लेकिन उनकी मां की असहमति की वजह से उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखने का फैसला लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed