फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीसरे दिन ही औंधे मुंह गिरी आमिर की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, कमाई रह गई आधे से भी कम

Sun, 11 Nov 2018 10:12 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Nov 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
Thugs Of Hindostan box office collection day 3 Aamir khan amitabh bachchan film
Thugs Of Hindostan - फोटो : twitter

रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग लेने के बाद रिलीज के तीसरे दिन ही आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ, फातिमा सना शेख स्टारर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' जमीं पर आ गयी है। आमिर खान की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ ने पहले दिन 52.25 की शानदार कमाई की लेकिन दूसरे दिन ये आंकड़ा सिमट कर आधा रह गया। अब तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है और इसमें भारी गिरावट दर्ज की गई है।

Thugs Of Hindostan box office collection day 3 Aamir khan amitabh bachchan film
thugs of hindostan
फिल्म ने तीसरे दिन  22.75 करोड़ की कमाई है। वहीं तेलगु और तमिल मिलाकर तीसरे दिन 75 लाख की कमाई की। जो कि पहले दिन के कलेक्शन से आधे से भी कम है। हालांकि फिल्म 3 दिन में ही 105 करोड़ की कमाई कर चुकी है। पहले दिन की कमाई को देखें तो ऐसा कहा जा रहा था कि फिल्म आने वाले 4 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी लेकिन लगता है ऐसा होने में अभी वक्त लग सकता है।



 
Thugs Of Hindostan box office collection day 3 Aamir khan amitabh bachchan film
thugs of hindostan
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने पहले दिन 52.25 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग ली थी मगर दूसरे दिन यानि शुक्रवार को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी और 29.25 करोड़ की कमाई की। बता दें आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को उनकी बाकी फिल्मों की तरह तारीफें नहीं मिली हैं। नेगेटिव कमेंट्स और मूवी के ऑनलाइन लीक होने के बाद इसका असर यकीनन ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की कमाई पर पड़ता दिखाई दे रहा है। फिल्म करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज हो हुई है। इतना ही नहीं फिल्म को दुनिया भर में 7000 स्क्रीन्स मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Thugs Of Hindostan box office collection day 3 Aamir khan amitabh bachchan film
thugs of hindostan
फिल्म के रिलीज होने से पहले इसका जबरदस्त क्रेज था, लेकिन रिलीज होने के बाद क्रिटिक्स ने भी फिल्म का कुछ खास रिव्यू नहीं दिया है। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने फिल्म का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। बावजूद इसके पहले दिन टिकट खिड़की पर फिल्म के लिए रुपयों की जमकर बारिश हुई। हालांकि लगभग तय है कि 4 दिन लंबे ओपनिंग वीकेंड में फिल्म 130 करोड़ जमा कर लेगी।
विज्ञापन
Thugs Of Hindostan box office collection day 3 Aamir khan amitabh bachchan film
Thugs Of Hindostan
'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान को विजय कृष्णा आचार्य ने डायरेक्ट किया है। आचार्य ने इससे पहले 'धूम 3' बनाई थी, जिसमें भी आमिर खान और कटरीना कैफ थे। हॉलीवुड की पायरेट्स ऑफ कैरेबियन की तर्ज पर बॉलीवुड में अपनी तरह की पहली भव्यतम फिल्म लाने का दावा किया गया है। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का रन टाइम यानि फिल्म की अवधि 2 घंटा 44 मिनट और 30 सेकंड है। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के कलेक्शंस में इस गिरावट के कयास ट्रेड जानकारों ने पहले से ही लगाने शुरू कर दिये थे। इसकी वजह फिल्म को लेकर नेगेटिव माउथ पब्लिसिटी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed