कन्नड़ अभिनेता और लंबे समय से रिलेशनशिप में रहने वाले डार्लिंग कृष्णा और मिलाना नागराज ने परिवार और नजदीकी लोगों की मौजूदगी में शादी कर ली है। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की हैं। दोनों की यह शादी बेंगलुरू शहर से बाहर एक रिजॉर्ट में हुई है। शादी के दौरान कृष्णा औ मिलाना दोनों ही ट्रडिशनल ड्रेस में दिखाई दिए।
शादी के बंधन में बंधे डार्लिंग कृष्णा और मिलाना नागराज, सामने आईं सेलिब्रिटी कपल की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालूम हो कि शादी के दिन ही डार्लिंग कृष्णा और मिलाना नागराज का फिल्म 'लव मॉकटेल 2' से पहला गाना भी रिलीज होने जा रहा है। इससे पहले कृष्मा और मिलाना की मेंहदी पार्टी की तस्वीरें भी सामने आई थीं जो हासन में रखी गई थी। कृष्णा और मिलाना की शादी में परिवार और नजदीकी दोस्तों के अलावा कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी शामिल हुए हैं।
बीते बुधवार यानी 10 फरवरी को कृष्णा और मिलाना की मेहंदी की रस्म हुई। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें काफी वायरल हुई। मेहंदी सेरेमनी में इस खूबसूरत कपल ने क्रीम कलर की डिजाइनर ड्रेस पहनी। कृष्णा जहां लाइट कलर की शेरवानी में दिखे तो वहीं मिलाना ने इसी कलर से मैच करता हुआ स्लीवलेस टॉप और लहंगा कैरी किया था।
बता दें कि कृष्णा अपनी आगामी फिल्म लव मॉकटेल 2 का पहला गाना रिलीज करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आज पहला गाना रिलीज करके अपनी शादी को और भी खास बनाने का फैसला किया। इसमें कृष्णा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।