बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सितारे पहले से मौजूद हैं और पिछले कुछ सालों में नए सितारों की भी बहार आ गई है। हालांकि फिल्मों का हिट होना एक बात है और दर्शकों का चहेता बने रहना दूसरी बात। बॉलीवुड में बहुत से सितारे ऐसे हैं जो 80-90 के दशक से बॉलीवुड में फिल्में कर रहे हैं और दर्शकों को उनकी फिल्में देखना आज भी अच्छा लगता है। यहां तक कि नए सितारों और उनकी अनोखी प्रतिभा को देखने के बाद भी दर्शकों के लिए अपने पुराने सितारों के लिए प्यार कम नहीं हुआ है। इन सितारों ने अपने दमदार अभिनय के दम पर 100 से ज्यादा फिल्में भी कर ली हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जिनके फिल्मों का शतक हो चुका है पूरा।
100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं बॉलीवुड के ये धुरंधर, लिस्ट में शामिल है सिर्फ एक ही खान
अमिताभ बच्चन
इस लिस्ट में बिग बी का नाम आना लाजिमी है। अमिताभ बच्चन को भी शुरुआती दिनों में हाईट और लुक्स के कारण फिल्में मिलने में दिक्कत होती थी। हालांकि अमिताभ ने कड़ी मेहनत की और फिर उन्होंने खुद को बॉलीवुड का शहंशाह बनाया। अमिताभ बच्चन सिर्फ बड़े पर्दे के ही नहीं बल्कि छोटे पर्दे के भी शहंशाह हैं। उन्होंने बॉलीवुड में 100 से ज्यादा फिल्में की हैं और वो आज भी सुपरहिट हैं।
अक्षय कुमार
खिलाड़ी कुमार बॉलीवुड के सबसे सफल हीरो में से एक हैं। 90 के दशक में अक्षय ने अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था और आज उनकी फैन फॉलोइंग पहले से ज्यादा बढ़ चुकी है। अक्षय अब तक के करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं और ये आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। आज के समय में अक्षय की फिल्में 100 करोड़ से ऊपर का बिजनेस करती है और फैंस के बीच उनका क्रेज आज भी बना हुआ है।
अनिल कपूर
अपने लुक्स और दमदार अभिनय से नौजवानों को टक्कर देने वाले अभिनेता अनिल कपूर भी फिल्मों में शतक जड़ चुके हैं। अनिल फिल्मों में वर्सटाइल अभिनय के लिए जाने जाते हैं। जहां अनिल पहले हीरो के रोल में नजर आते थे तो वहीं अब साइड रोल करके भी वो सारी लाइमलाइट चुरा लेते हैं। उनके हाथ में बॉलीवुड के कई बड़े प्रोजक्ट हैं जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग खान यानी कि सलमान खान की आज भी दुनिया उतनी ही दीवानी है जितनी 90 के दशक में हुआ करती थी। दर्शकों के लगातार मिलते प्यार का ही नतीजा है कि आज भी सलमान बॉलीवुड में शानदार फिल्में करते हैं। अब तक के करियर मे सलमान 100 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। यहां तक की इस लिस्ट में शाहरुख खान और आमिर भी उनकी बराबरी नहीं कर पाए।
