{"_id":"60290c6e8ebc3ee9356bf4e6","slug":"hina-khan-celebrated-her-boyfriend-rocky-jaiswal-birthday-on-valentine-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिना खान को 14 फरवरी की दोहरी खुशी, धूमधाम से मनाया अपने ‘वैलेंटाइन’ का जन्मदिन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हिना खान को 14 फरवरी की दोहरी खुशी, धूमधाम से मनाया अपने ‘वैलेंटाइन’ का जन्मदिन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sun, 14 Feb 2021 05:15 PM IST
अभिनेत्री हिना खान के लिए 14 फरवरी बेहद खास दिन है। सिर्फ इसलिए नहीं कि इस दिन वैलेंटाइन डे मनाया जाता है बल्कि इसलिए भी क्योंकि उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल का इसी दिन जन्मदिन है। इस वजह से यह उनके लिए दोहरी खुशी वाला होता है। तो अभिनेत्री ने आज बड़े धूम धाम से अपने ब्वॉयफ्रेंड के जन्मदिन का जश्न मनाया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर की हैं।
अपने सारे सेलिब्रेशन की झलक हिना ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की है। इसमें वह पहले रॉकी के साथ बर्थडे केक काटते और फिर उनके साथ रोमांटिक डांस करती दिख रही हैं। पार्टी में 'ये रिश्ता क्या कहलाता' है कि कांची सिंह समेत कई टीवी सेलेब्स मौजूद रहे।
बता दें हिना कुछ दिन पहले ही बिग बॉस 14 के घर से लौटी हैं। उन्हें वहां गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ सुपर सीनियर के तौर पर प्रवेश मिला था। इस दौरान उनसे मिलने रॉकी जयसवाल अकसर आया करते थे। रॉकी ने हिना को खूब सपोर्ट किया और बाहर भी लोगों से उन्हें सपोर्ट करने की अपील की।
हिना खान ने रॉकी के साथ अपने संबंधों को बिल्कुल खुला रखा है और उनके साथ सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें भी डालती रहती हैं। इनकी प्यारी लव स्टोरी को फैंस भी खूब पसंद करते हैं। कुछ दिन पहले ही हिना मालदीव भी गई थीं। यहां रॉकी भी उनके साथ थे। फिर चाहे ईद की बात हो या दीवाली ये दोनों मिलकर खूब एंजॉय करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रॉकी जयसवाल का जन्मदिन
- फोटो : Insatagram- @realhinakhan
हिना का कहना है कि रॉकी हर स्थिति में उनके साथ खड़े होते हैं। वहीं ये दोनों की प्रेम कहानी कोई नई नहीं बल्कि काफी पुरानी है। इनका रिश्ता काफी मजबूत है। कहा जाता है कि ये 10 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे के लिए सीरियस भी दिखते हैं। कहते हैं इनकी मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर 2009 में हुई थी। हिना ने इस शो में लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले किया था, वहीं रॉकी इस शो के एग्जीक्यूटिव प्रॉड्यूसर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।