सब्सक्राइब करें

दसवीं: अभिषेक बच्चन ने दिए पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों के जवाब, बताई ऐश्वर्या की ये खास बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 05 Apr 2022 03:33 PM IST
विज्ञापन
dasvi promotional event : Abhishek Bachchan talked about his wife aishwarya rai bachchan
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अपने बेटी आराध्या के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'दसवीं' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और बैक-टू-बैक इंटरव्यू भी दे रहे हैं। इस दौरान अभिनेता ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों के जवाब भी दिए, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में भी खुलकर बात की। अभिषेक ने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि मेरी जिंदगी में ऐश्वर्या हैं।

dasvi promotional event : Abhishek Bachchan talked about his wife aishwarya rai bachchan
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बेबाक अंदाज में दिए जवाब
हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में दसवीं स्टारर अभिषेक ने ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या कैसे उन्हें सपोर्ट करती आ रही हैं। वह किस तरह नेगेटिविटी से लड़ने में भी उनकी मदद करती हैं। अभिषेक बोले, "अब समय आ गया है कि हम स्वीकार करें कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में श्रेष्ठ हैं। मैं और मेरा परिवार ऐश्वर्या को अपनी जिंदगी में पाकर बेहद खुश हैं। मैं काफी खुशकिस्मत हूं।"

dasvi promotional event : Abhishek Bachchan talked about his wife aishwarya rai bachchan
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

एक जैसे प्रोफेशन के फायदे
ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए अभिषेक ने कहा, 'ऐश्वर्या जैसा लाइफ पार्टनर होने की सबसे अच्छी बात यह है कि वह मेरे ही प्रोफेशन से हैं। मेरी ही तरह लोगों से मिलती हैं, दुनिया को जानती हैं। वह यह सब झेल चुकी हैं, इसलिए घर जाकर अच्छा लगता है। यदि मेरा दिन मुश्किल रहा तो मैं जानता हूं कि घर पर कोई है, जो मुझे समझेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
dasvi promotional event : Abhishek Bachchan talked about his wife aishwarya rai bachchan
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या की यह आदत सबसे ज्यादा पसंद 
अभिषेक बच्चन ने कहा, 'कई बार ऐश्वर्या को पता चल जाता है कि उन्हें उनके साथ की जरूरत है। यह तालमेल पति-पत्नी के बीच होना बेहद जरूरी है। ऐश वह हैं, जो अपने जीवन के सबसे कठिन समय को बहुत गरिमा और धैर्य के साथ बिताने में कामयाब रही हैं। ऐश्वर्या के बारे में यह बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद है।' गौरतलब है कि अभिषेक और ऐश्वर्या इस महीने अपनी शादी की 15वीं सालगिरह मनाने जा रहे हैं।  

विज्ञापन
dasvi promotional event : Abhishek Bachchan talked about his wife aishwarya rai bachchan
फिल्म दसवीं - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस दिन रिलीज होगी 'दसवीं' 
अभिषेक बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'दसवी' में निमरत कौर और यामी गौतम के साथ दिखाई देंगे। फिल्म में अभिषेक गंगा राम चौधरी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म सात अप्रैल को नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा पर रिलीज होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed