फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं सिनेमा की रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्में, इस एक फिल्म का तो शाहरुख-सलमान भी नहीं तोड़ पाए रिकॉर्ड

Sat, 11 Apr 2020 08:29 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 11 Apr 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
DDLJ To Devdas Here Are 5 Record Breaking Movies
Movies - फोटो : ट्विटर

हिंदी सिनेमा में कई क्लासिक फिल्में बनी हैं। बात चाहे मुगल ए आजम की हो या आमिर खान की फिल्म लगान की। समय-समय पर इन फिल्मों ने दर्शकों का दिल जीता है। हिंदी सिनेमा में ऐसी कई फिल्में आई हैं, जिन्हें देखते हुए आप आज भी बोर नहीं होते, साथ ही इन फिल्मों ने सिनेमा के कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। लॉकडाउन में अगर आप बोर हो रहे हैं तो हम आपको बताते हैं उन रिकॉर्ड फिल्मों की लिस्ट जिसे आप इन दिनों देख सकते हैं।

DDLJ To Devdas Here Are 5 Record Breaking Movies
ddlj - फोटो : Social Media

दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे

19 अक्टूबर 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का नाम सुपर-डूपर हिट फिल्मों में लिया जाता है। इस फिल्म ने सदाबहार से होते हुए हिंदी सिनेमा में कल्ट फिल्म का रुतबा पा लिया। इस फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा ने किया था। काजोल और शाहरुख की जोड़ी सुपरहिट साबित हुई थी। बात करें अवॉर्ड की तो इस फिल्म ने बेस्ट फिल्म समेत 10 फिल्म फेयर अवॉर्ड अपने नाम किए थे।

DDLJ To Devdas Here Are 5 Record Breaking Movies
Devdas - फोटो : सोशल मीडिया

देवदास

देवदास 2002 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित ने काम किया था। इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर और आईफा अवॉर्ड मिला था। साथ ही माधुरी दीक्षित ने अपने अभिनय से फिल्म में जान फूंक दी थी। देवदास शरत चंद्र चट्टोपाध्याय की नॉवेल पर आधारित फिल्म 'देवदास' अपने दौर की सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
DDLJ To Devdas Here Are 5 Record Breaking Movies
lagaan

लगान

आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'लगान' एक ब्लाकबस्टर फिल्म थी। इसे 2002 में ऑस्कर में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। इसमें आमिर खान लीड रोल में थे। फिल्म में ब्रिटिश कलाकारों के लिए इंग्लिश लिरिक्स और डायलॉग खुद आशुतोष गोवारिकर ने लिखे थे। ऑस्कर में यह फिल्म 'नो मैन्स लैंड' से पिछड़ गई थी। बात करें फिल्मफेयर अवॉर्ड की तो इस फिल्म ने 8 अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे।

विज्ञापन
DDLJ To Devdas Here Are 5 Record Breaking Movies
kkhh

कुछ कुछ होता है

16 अक्टूबर 1998 को रिलीज हुई 'कुछ कुछ होता है' ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। जहां अंजली और राहुल की दोस्ती ने लोगों का दिल जीता था तो वहीं टीना का प्यार भी लोगों को खूब पसंद आया था। करण जौहर ने इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी कुछ कुछ होता है ने 100 करोड़ रुपये से अधिक का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था। इस फिल्म ने 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed