{"_id":"5e91d5d28ebc3e6fec339cea","slug":"varun-dhawan-wishes-zoa-a-speedy-recovery-zoa-morani-tested-positive-on-april-7","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वरुण धवन ने लिया खास दोस्त जोया मोरानी का हाल चाल, कोरोना वायरस से हुई थीं संक्रमित","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वरुण धवन ने लिया खास दोस्त जोया मोरानी का हाल चाल, कोरोना वायरस से हुई थीं संक्रमित
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 11 Apr 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
वरूण धवन, जोया मोरानी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री जोया मोरानी 7 अप्रैल को कोरोना से संक्रमित पाई गईं। जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। बाद में जोया के पिता और प्रोड्यूसर करीम मोरानी भी COVID-19 से पॉजिटिव पाए गए। हालांकि अभिनेत्री धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। इस बीच वरुण घवन ने इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री का हाल चाल लिया।
2 of 5
वरुण धवन
वरुण धवन ने लाइव के दौरान अभिनेत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा वो भविष्य में जल्द मिलने की उम्मीद करते हैं, उन्होंने सलाह देते हुए कहा- ढेर सारा आराम करें और कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मजबूती से लड़ें। कलंक अभिनेता ने प्रशंसकों को सुरक्षित रहने और यथासंभव सामाजिक दूरी बनाए रखने की सलाह दी।
3 of 5
वरुण धवन
वरुण ने जोया से पूछा, आपको कैसे पता चला कि आपको कोरोना है? और कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद क्या करना चाहिए? जोया ने वरुण के हर सवाल का जवाब दिया। आखिरी में जोया मोरानी ने बताया कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है। अगर कोई लक्षण दिखते हैं तो आप जल्दी से जल्दी डॉक्टर को दिखाएं।' वरूण की इंस्टा स्टोरी को जोया मोरानी और शजा मोरानी ने भी शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शजा मोरानी
- फोटो : Social Media
दरअसल हाल ही में करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी कोरोना पॉजिटिव आई थीं। जिसके बाद उनके पूरे परिवार का टेस्ट किया गया। परिवार के टेस्ट में पता लगा कि शजा मोरानी के अलावा उनकी बहन जोया मोरानी और पिता भी कोरोना पॉजिटिव हैं। जिसके बाद तीनों का ही इलाज चल रहा है। हालांकि शजा मोरानी अब स्वस्थ हो गई हैं। शजा मोरानी की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
5 of 5
जोआ मोरानी
- फोटो : Social Media
शजा कुछ दिन पहले ही श्रीलंका से भारत लौटी थीं। जिसके बाद उनका टेस्ट किया गया था। जोया मोरानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने ट्रीटमेंट से जुड़ी जानकारी दी थी। जोया ने इस पोस्ट के जरिए अपने डॉक्टर का भी शुक्रिया अदा किया था। जोया मोरानी भी राजस्थान से लौटी थीं जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। जोया मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।