फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Death Anniversary: देव आनंद को देखने के लिए छत से कूद जाती थीं लड़कियां, जानिए एक्टर से जुड़े पांच किस्से

Fri, 03 Dec 2021 08:56 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 03 Dec 2021 08:56 AM IST
विज्ञापन
Death Anniversary: Girls used to jump from the roof to see Dev Anand, know five stories related to the actor
देव आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

एवरग्रीन सुपरस्टार देव आनंद आज भले ही हमारे साथ न हों, लेकिन उनकी फिल्में आज भी उनकी यादों को ताजा कर जाती हैं। अपने अलग अंदाज के लिए मशहूर देव आनंद का जन्म 26 सितंबर 1923 में पंजाब में हुआ था। लेकिन 1947 में भारत पाकिस्तान के बटवारे के बाद वह पाकिस्तान का हिस्सा बन गया। देव आनंद ने अपने करियर की शुरुआत साल 1946 से की थी। उनकी पहली फिल्म का नाम ‘हम एक हैं’ था। उन्होंने बाद में एक से बढ़कर एक 116 फिल्मों में काम किया। लड़कियां देव साहब कि इतनी दीवानी थी कि उनकी एक झलक पाने के लिए किसी भी हद तक चली जातीं थीं। फिल्मों के साथ साथ देव आनंद से जुड़े किस्से भी बेहद मशहूर हुए। साल 2011 में दिल का दौरा पड़ने से लंदन में उनकी मृत्यु हो गई। चलिए आज उनकी याद में जानते हैं उनके जुड़े रोचक किस्से।

Death Anniversary: Girls used to jump from the roof to see Dev Anand, know five stories related to the actor
देव आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

काले कोट पर रोक
फिल्म 'काला पानी' के बाद देव आनंद पर काले रंग के कोट को पहनने पर रोक लगा दी गई। कहा जाता है कि इस फिल्म में काले कोट में वह बेहद हैंडसम लगे थे और उनकी एक झलक पाने के लिए लड़कियां छत से कूद जाती थीं। जिसके बाद उनके काले कोट पहनने पर सख्त मनाही थी।

Death Anniversary: Girls used to jump from the roof to see Dev Anand, know five stories related to the actor
सुरैया, देव आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

सुरैया को किया था प्रपोज
देव आनंद फिल्म 'विद्या' की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म में सुरैया के साथ समय बिताते हुए देव को उनसे प्यार हो गया था। देव आनंद ने फिल्म के सेट पर किसी से तीन हजार रुपए लिए और उनके लिए अंगूठी खरीदी। जिसके बाद उन्होंने सुरैया को प्रपोज किया। लेकिन सुरैया की नानी को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। जिसके बाद सारी उम्र सुरैया कुंवारी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Death Anniversary: Girls used to jump from the roof to see Dev Anand, know five stories related to the actor
देव आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ के साथ नहीं किया काम 
देव आनंद ने अमिताभ बच्चन के अलावा हर बड़े स्टार के साथ काम किया था। कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन जिस 'जंजीर' फिल्म से स्टार बने, उसके लिए पहले देव आनंद को चुना गया था।

विज्ञापन
Death Anniversary: Girls used to jump from the roof to see Dev Anand, know five stories related to the actor
जीनत अमान और देव आनंद - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

बहन का रोल नहीं करना चाहती थी एक्ट्रेस 
देव आनंद की दिवानगी इस कदर थी कि उनकी फिल्म 'हरे राम हरे कृष्ण' में उनकी बहन का रोल करने के लिए कोई एक्ट्रेस तैयार नहीं थी। फिल्म के लिए जब लड़कियों के स्क्रीन टेस्ट दिए तो एक्टर को उनके अनुसार कोई चेहरा नहीं मिला। ऐसे में उनकी मुलाकात जीनत अमान से हुई। बात करते करते जीनत ने उन्हें हैंडबैग से सिगरेट निकालकर दी। उनकी इस अदा के देव साहब फैन हो गए और जीनत को अपनी फिल्म के लिए साइन कर लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed