सब्सक्राइब करें

राज कपूर और छोटे बेटे के बीच दरार की वजह थी ये एक्ट्रेस, आखिरी वक्त तक पिता को नहीं किया माफ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 02 Jun 2018 07:37 AM IST
विज्ञापन
death anniversary raj kapoor dispute between rajiv kapoor
Raj Kapoor

शो मैन के नाम से मशहूर राज कपूर का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में 14 दिसंबर 1924 को हुआ था। 1930 में उनके पिता पृथ्वीराज कपूर थियेटर में काम करने के चलते मुंबई पहुंचे। 2 जून 1988 को राज कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। क्या आपको पता है कि एक फिल्म को लेकर राज कपूर और उनके छोटे बेटे राजीव कपूर के बीच अनबन हो गई थी। राज कपूर की डेथ एनिवर्सिरी पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें। 

death anniversary raj kapoor dispute between rajiv kapoor
Raj Kapoor

मधु जैन की किताब 'द कपूर्स' के मुताबिक, राज कपूर ने अपने सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर को 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म से लांच किया। फिल्म तो हिट रही लेकिन राजीव कपूर की वजह से नहीं बल्कि झरने के नीचे नहाती हुई मंदाकिनी की वजह से। फिल्म जैसे-जैसे सफल और चर्चित होती गई इस फिल्म के हीरो राजीव कपूर पिता से नाराज होते गए। इस फिल्म के बाद राजीव कपूर और राज कपूर में अनबन की नौबत तक बन गई। 

death anniversary raj kapoor dispute between rajiv kapoor
राजीव कपूर और मंदाकिनी

'राम तेरी गंगा मैली' सिर्फ राजकपूर और मंदाकिनी के इर्द-गिर्द सिमट कर रह गई। राजीव कपूर को इस फिल्म के हिट होने का कोई लाभ नहीं हुआ। मंदाकिनी रातों-रात स्टार बन गईं लेकिन राजीव कपूर वहीं के वहीं रह गए। इसके लिए राजीव कपूर ने सारा दोष राज कपूर पर मढ़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
death anniversary raj kapoor dispute between rajiv kapoor

राजीव कपूर चाहते थे कि राज कपूर 'राम तेरी गंगा मैली' के बाद उनके लिए एक और फिल्म बनाएं। वो उन्हें उस फिल्म एक नायक की तरह प्रोजक्ट करें ताकि स्टार होने का जो लाभ मंदाकिनी पिछली फिल्म में ले गई थीं वो उन्हें मिले। राज कपूर ने ऐसा नहीं किया। इस फिल्म के हिट होने के बाद भी राज कपूर का राजीव के प्रति व्यवहार पहले जैसा ही रहा। 

विज्ञापन
death anniversary raj kapoor dispute between rajiv kapoor
राज कपूर नर्गिस

राजीव को राज कपूर ने एक असिस्टेंट के तौर पर रखा। वो उनसे यूनिट का वह सारा काम कराते जो एक स्पॉट ब्वॉय और असिस्टेंट करता था। 'राम तेरी गंगा मैली' के बाद राजीव कपूर 'लवर ब्वॉय', 'अंगारे', 'जलजला', 'शुक्रिया', 'हम तो चले परदेस' जैसी फिल्मों में दिखे तो पर उनकी फिल्में चली नहीं। ये फिल्में आरके बैनर की नहीं थीं। राजीव अपने पिता राज से इसी बात को लेकर चिढ़े थे कि वो उनको लेकर कोई फिल्म क्यों नहीं बना रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed