{"_id":"5fe4a2aab7103174ac40297f","slug":"death-anniversary-sadhana-the-actress-who-became-more-famous-for-her-hair-style-than-her-acting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़ी-बड़ी आंखें और माथे पर इठलाते चार बाल....जब अपने हेयर स्टाइल के चलते रातों-रात मशहूर हो गईं साधना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बड़ी-बड़ी आंखें और माथे पर इठलाते चार बाल....जब अपने हेयर स्टाइल के चलते रातों-रात मशहूर हो गईं साधना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 25 Dec 2020 09:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
साधना
- फोटो : twitter- @BombayBasanti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में बहुत सी एक्ट्रेसेज ऐसी हैं जो अपने स्टाइल और फैशन सेंस को लेकर चर्चा में आ जाती हैं। लोग उन्हें देखकर वैसा ही स्टाइल कॉपी करने लगते हैं। हालांकि 60 के दशक में ऐसी सिर्फ एक एक्ट्रेस थीं जिनकी अदाकारी से ज्यादा उनके स्टाइल ने लोगों को उनका फैन बना दिया था। जी हां, यहां बात हो रही है मशहूर एक्ट्रेस साधना शिवदासनी की जिन्होंने अपने हेयरकट के चलते गजब ट्रेंड सेट किया था। उस दौर में उनकी बराबरी करने वाली दूसरी कोई एक्ट्रेस मौजूद नहीं थी। हालांकि साधना अपने हेयरकट और अपने कपड़ों से ज्यादा बढ़कर एक बेहतरीन एक्ट्रेस भी थीं। 25 दिसंबर को साधना की डेथ एनिवर्सिरी होती है।
2 of 7
साधना
- फोटो : Social Media
साधना को बचपन से एक्टिंग का शौक था और उन्होंने इसमें करियर बनाने का मन बना लिया था। ऐसे में राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' में उन्हें बाल कलाकार के रुप में कास्ट कर लिया गया था। इस फिल्म के गाने 'इचक दाना....' गाने में जहां बच्चों की पूरी जमात बैठी थी उसमें उन्हें शामिल कर लिया गया। एक शो के दौरान सिंधी फिल्मों के डायरेक्टर ने उन्हें देखा था और फिल्म 'अबाना' में साइन कर लिया था। इस फिल्म के लिए उन्हें महज 1 रुपये का टोकन अमाउंट दिया गया था।
3 of 7
साधना
- फोटो : Twitter
साधना को बॉलीवुड में फेमस करने का श्रेय प्रोड्यूसर सशाधर मुखर्जी को जाता है। दरअसल सशाधर अपने बेटे जॉय मुखर्जी को हिंदी सिनेमा में अभिनेता के तौर पर लॉन्च करना चाहते थे। ऐसे में वो अपनी फिल्म के लिए नई हीरोइन की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान साधना ने सिंधी फिल्म 'अबाना' की थी। उनकी एक फोटो एक मैगजीन में छपी थी। सशाधर मुखर्जी ने मैगजीन में साधना की तस्वीर देखी और बस देखते ही रह गए। उन्होंने फौरन साधना को 'लव इन शिमला' में कास्ट कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
saadhna
इस फिल्म के रिलीज होते ही साधना रातों रात स्टार बन गईं। हालांकि इस फिल्म से सिर्फ साधना ही मशहूर नहीं हुई बल्कि साथ ही मशहूर हो गया उनका हेयर कट। दरअसल फिल्म के डायरेक्टर आर के नैय्यर इस फिल्म में साधना का ऐसा लुक चाहते थे जो पहले हिंदी सिनेमा में पहले कभी ना देखा हो गया। इस वजह से उन्होंने इसी लेकर काफी एक्सपेरीमेंट किए थे।
विज्ञापन
5 of 7
saadhna
बता दें कि साधना का ये हेयरस्टाइल एक हॉलीवुड एक्ट्रेस औड्रे हेपबर्न से प्रेरित था। हालांकि उनका ये हेयरस्टाइल उनके लिए बड़ी मुसीबत बन गया था। बिमल रॉय की फिल्म में उन्हें सुंदर सुशील लड़की का रोल करना था इसलिए उन्हें अपने बालों में क्लिप लगाना पड़ा था। साधना ने एक से बढ़कर एक फिल्म में काम किया था जिसमें मेरा साया, राजकुमार, मेरे महबूब और वो कौन थी जैसी फिल्में शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।