हाल में टेलीविजन इंडस्ट्री के पावर कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी शिव की नगरी काशी पहुंचे। यहां इस कपल ने अपनी सबसे छोटी बेटी दिविशा का मुंडन करवाया। टीवी की सबसे स्वीटेस्ट फैमिलीज में से एक, गुरमीत और देबिना अपने मजबूत बॉन्ड के लिए पॉपुलर हैं और सोशल मीडिया पर इनकी फैमिली रील्स को भी खूब प्यार मिलता है। ऐसे में जैसे ही इन स्टार्स ने वाराणसी में कदम रखा तो यहां अपने चहीते टीवी स्टार्स की एक झलक पाकर फैन्स की भी खुशी का ठीकाना नहीं रहा।
Gurmeet Debina: गुरमीत-देबिना ने काशी में कराया बिटिया का मुंडन, तस्वीरों में दिखे माटी से जुड़े संस्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहीं नहीं, वाराणसी जाकर गुरमीत और देबिना ने खुद को पूरी तरह वहां के रंगों में रंग लिया और साइकिल रिक्शा पर वहां की तंग गलियों का नजारा देखा, एक टूरिस्ट की तरह एंजॉय किया और वहां के खाने का स्वाद चखा। इस तरह गुरमीत-देबिना को वाराणसी में घूमते देख फैन्स के बीच भी उत्साह तेज हो गया, जिसका ज्रिक अपने इंस्टाग्राम पर करते हुए देबिना ने लिखा, "कुछ ही समय में आपमें से बहुत से लोगों ने हमें पहचान लिया और हम सभी ने ट्रैफिक जाम कर दिया।"
वहीं गुरमीत चौधरी ने वाराणसी के लिए अपने प्यार का इज़हार करते हुए कहा, “वाराणसी में होना एक बहुत अच्छा अनुभव है। मैं आभारी हूं कि मुझे यहां अपने परिवार के साथ रहने और एक ऐसे शहर में इस खास पल को साझा करने का मौका मिला जो हमारे दिल और परिवार के बहुत करीब है। यहां प्रशंसकों से हमें जो प्यार मिला, वह जबरदस्त है। मैं अभी से ही यहां वापस आने का इंतजार नहीं कर सकता।"
गुरमीत -देबिना की बेटी दिविशा की मुंडन सेरेमनी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर पूरी हुई। इस दौरान क्योंकि उनकी सबसे बड़ी बेटी लियाना उनकी इस ट्रिप का हिस्सा नहीं थी, तो इसलिए गुरमीत और देबीना उनके बालों को गंगा में अर्पित किया।
यह भी पढ़ें- Kajol: राजनेता को अशिक्षित कहने पर ट्रोल हुईं काजोल, सफाई पेश कर बोलीं- किसी नेता को नीचा दिखाने का इरादा नहीं