फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसी आलीशान होटल से कम नहीं हैं इन अभिनेत्रियों की वैनिटी वैन, करोड़ों रुपये किए खर्च

Fri, 23 Jul 2021 07:46 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 23 Jul 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
Deeepika Padukone to Alia Bhatt and Katrina Kaif these beautiful actresses have Beautiful Vanity Van like their houses see photos
अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के सितारे अपने अभिनय के साथ-साथ अपने रहन-सहन के लिए भी बॉलीवुड में बहुत ही मशहूर हैं। उनके निजी जिंदगी में क्या चल रहा है और उनके जीने के तरीके तक हर चीज के बारे में उनके प्रशंसक जानने के हमेशा इच्छुक रहते हैं। महंगे-महंगे घरों से लेकर ब्रांडेड चीजों तक हमारे सितारों के पास हर चीज है। बॉलीवुड सितारों के पास एक और खास चीज़ होती है जिसे हर कोई उनका चलता फिरता छोटा हाउस कहलाता है।



वैनिटी वैन है सितारों का दूसरा घर

बॉलीवुड के सितारे अपने घरों से ज्यादा शूटिंग सेट पर अपना समय व्यतीत करते हैं। ऐसे में वो सेट पर अपनी सारी सुविधा का पूरा ध्यान रखते हैं। कई सितारों के पास उनके घर की तरह आलीशान वैनिटी वैन भी हैं, जिसे आप उनका छोटा घर कह सकते हैं। सितारों की इस वैनिटी वैन में हर वो सुविधा उपलब्ध होती है जो इन सितारों को उनके घर में होने का एहसास दिलवाती है। बॉलीवुड अभिनेताओं की तरह ही अभिनेत्रियां भी अपनी वैनिटी वैन पर करोड़ों रुपए खर्च करती हैं। चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।

Deeepika Padukone to Alia Bhatt and Katrina Kaif these beautiful actresses have Beautiful Vanity Van like their houses see photos
आलिया भट्ट - फोटो : Social Media

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट बॉलीवुड की वो अभिनेत्री हैं जिन्होने बहुत ही कम समय में फिल्म जगत में अपनी एक खास और अलग जगह बनाई है। बता दें कि आलिया भट्ट के घर की तरह उनकी वैनिटी वैन भी बहुत शानदार है। उनकी वैनिटी में रंग बिरंगी लाइट्स का भी इस्तेमाल किया गया है। जहां पीले और नीले कलर की लाइट्स दिख रही है। उनकी इस वैनिटी वैन को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने डिज़ाइन किया है।

Deeepika Padukone to Alia Bhatt and Katrina Kaif these beautiful actresses have Beautiful Vanity Van like their houses see photos
तापसी पन्नू - फोटो : Instagram Post

तापसी पन्नू

आलिया भट्ट की तरह तापसी भी अपनी वैनिटी वैन से खास लगाव रखती हैं। उन्होने अपनी वैनिटी को घर की तरह बनवाया है। इस वैन में तापसी ने पिंक और व्हाइट कलर के बड़े बड़े सोफे रखे हैं। इसके साथ ही छोटा-सा बैड है जिसपर एक्ट्रेस आराम करती हैं। तापसी अपने मन के मुताबिक इसका डिजाइन और इंटीरियर चाहती करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deeepika Padukone to Alia Bhatt and Katrina Kaif these beautiful actresses have Beautiful Vanity Van like their houses see photos
अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media

अनुष्का शर्मा

अभिनेत्री होने के साथ-साथ अनुष्का शर्मा निर्माता भी हैं। अनुष्का ने भी अपनी वैनिटी वैन को डिज़ाइन करवाने में करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। अनुष्का शर्मा की वैनिटी वैन का रंग उनकी मुस्कान की तरह ही ब्राइट है।

विज्ञापन
Deeepika Padukone to Alia Bhatt and Katrina Kaif these beautiful actresses have Beautiful Vanity Van like their houses see photos
जान्हवी कपूर - फोटो : Social Media

जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर की वैनिटी वैन भी बहुत ही खूबसूरत हैं। घर की तरह ही उनकी वैन में भी मार्बल लगे हुए हैं। इस अभिनेत्री ने हाल ही में दोस्ताना 2 के सेट पर अपनी वैनिटी वैन के अंदर ही जन्मदिन मनाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed