फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस अभिनेता ने किया अपने स्टाफ से वादा, कहा- 'इतनी ही हैसियत है मेरी, वेतन देता रहूंगा, चाहे लोन लेना पड़े'

Thu, 16 Apr 2020 10:33 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 16 Apr 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
Deepak Dobriyal is determined to support his staff financially even if he has to take a loan
दीपक डोबरियाल - फोटो : सोशल मीडिया

देश में कोरोना वायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इस प्रकोप को कम करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 3 मई तक लॉकडाउन के आदेश दिए गए हैं। एक तरफ जहां इस लॉकडाउन से कोरोना को रोकने में मदद मिल रही है तो वहीं दूसरी ओर कई धंधे चौपट हो गए हैं। ऐसे में लोगों के सामने रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। इस बीच एक अभिनेता ने एलान किया है कि चाहें उन्हें बैंक से लोन ही क्यों न लेना पड़े लेकिन वो अपने स्टाफ को पूरी सैलरी देंगे।

Deepak Dobriyal is determined to support his staff financially even if he has to take a loan
दीपक डोबरियाल - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल हाल ही में अभिनेता दीपक डोबरियाल ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत की। इस बातचीत में दीपक ने कहा, 'मुझे बहुत हैरानी होती है कि जब हमारे जैसे लोग इस समय परेशान हैं, तो गरीब इसका सामना कैसे कर रहे होंगे? कुल 6-7 लोग मेरे लिए काम करते हैं। सबका अपना अलग-अलग काम है। मैंने अपने स्टाफ से वादा किया है कि मैं उन्हें वेतन देता रहूंगा, चाहे इसके लिए मुझे लोन ही ना लेना पड़े। किसी भी तरीके से मैं उन लोग का ध्यान रखूंगा।'

Deepak Dobriyal is determined to support his staff financially even if he has to take a loan
दीपक डोबरियाल - फोटो : सोशल मीडिया

दीपक डोबरियाल ने आगे बात करते हुए कहा, 'साल में एक फिल्म करता हूं, इतनी ही हैसियत है मेरी। मेरे पास देने के लिए बहुत सारे पैसे नहीं हैं। लेकिन यह वह तरीका जिससे मैं मदद कर सकता हूं।' दीपक के इस बयान को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepak Dobriyal is determined to support his staff financially even if he has to take a loan
दीपक डोबरियाल - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर होते रहे अलग अलग ट्रोल्स और बवाल को लेकर दीपक ने कहा, 'मैंने अपना फेसबुक और ट्विटर डिलीट कर दिया है। मैं सिर्फ इंस्टाग्राम पर हूं और उस पर हमारी प्रकृति के फोटोज शेयर करता हूं। मुझे लगता है कि अब सच में वो वक्त आ गया है जब हमें सिर्फ सरकार की सुननी चाहिए।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Goodmorning Doston! Note : ye koi painting nahi hai aur na hi koi trick. Enjoy😊😊😊 #sonapaniofficial #uttrakhand

A post shared by Deepak Dobriyal ( Asli Wala ) (@deepakdobriyal1) on

विज्ञापन
Deepak Dobriyal is determined to support his staff financially even if he has to take a loan
दीपक डोबरियाल - फोटो : सोशल मीडिया

दीपक ने आखिरी में कहा, 'जो भी आपसी विरोध हैं, वो बाद में कर लेना, लेकिन अभी सोशल मीडिया पर गुस्सा दिखाने का वक्त नहीं बल्कि एक साथ आने का वक्त है। गौरतलब है कि इस वक्त दीपक डोबरियाल उत्तराखंड में अपने परिवार से दूर फंसे हुए हैं। वो नौ मार्च को एक शूट के लिए उत्तराखंड आए थे लेकिन वापस नहीं जा पाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed