{"_id":"5d65029e8ebc3e93b532a3b3","slug":"deepak-tijori-birthday-special-actor-director-deepak-tijori-interesting-facts-on-his-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड के इस अभिनेता के पास जो गजब का हुनर है वो किसी खान या कपूर के पास भी नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड के इस अभिनेता के पास जो गजब का हुनर है वो किसी खान या कपूर के पास भी नहीं
Tue, 27 Aug 2019 04:55 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 27 Aug 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
दीपक तिजोरी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता दीपक तिजोरी का जन्मदिन 28 अगस्त को होता है। करीब दो दशकों से भी ज्यादा वक्त से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय दीपक तिजोरी ने वैसे तो कई फिल्मों में काम किया लेकिन बात जब उनकी हिट फिल्मों की आती है तो उनमें 'आशिकी','खिलाड़ी', 'जो जीता वही सिकंदर', 'कभी हां कभी ना', 'अंजाम' जैसी फिल्मों के नाम याद आ जाते हैं जिनमें उन्होंने सपोर्टिंग किरदार निभाए।
दीपक तिजोरी
- फोटो : file photo
हालांकि बाद में दीपक तिजोरी निर्देशक बन गए, लेकिन उनके मन में इस बात की टीस थी कि वो हीरो क्यों नहीं बने ? आखिर किसका सपना नहीं होता कि फिल्म में उसे लीड हीरो का रोल मिले, रोमांस करने का भी मौका मिले। दीपक तिजोरी ने भी ऐसा ही सपना देखा था लेकिन किस्मत का पहिया ऐसा पलटा कि उन्हें फिल्मों में सिर्फ सपोर्टिंग हीरो के ही रोल मिले और धीरे धीरे दीपक तिजोरी की पहचान सपोर्टिंग एक्टर की ही हो गई। हालांकि आज दीपक तिजोरी की पहचान एक ऐसे सेलेब्रिटी के तौर पर है जो बॉलीवुड में हर चीज में हाथ आजमा चुके हैं।
पढ़ें: 26 साल बाद इस एक्टर को लगी थी फर्जी शादी की खबर, पत्नी ने अपने ही घर से निकाला था बाहर
पढ़ें: 26 साल बाद इस एक्टर को लगी थी फर्जी शादी की खबर, पत्नी ने अपने ही घर से निकाला था बाहर
Deepak Tijori
- फोटो : file photo
दीपक तिजोरी ने अपने करियर की शुरुआत 'तेरा नाम मेरा नाम' जैसी फिल्म से की जिसमें उनका छोटा सा ही किरदार था, लेकिन उससे दीपक तिजोरी जरा भी हताश नहीं हुए और जो भी सपोर्टिंग किरदार उन्हें मिले वो करते गए। एक वक्त वो भी आया जब सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर दीपक तिजोरी सुपरहिट हो गए और सभी की पसंद बन गए। हालांकि कहीं ना कहीं दीपक तिजोरी के मन में इच्छा जिंदा थी कि उन्हें लीड हीरो का रोल मिल जाए। उनकी ये इच्छा फिल्म 'पहला नशा' में पूरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म के सीन में आमिर और शाहरुख खान के साथ दीपक तिजोरी
- फोटो : file photo
फिल्म में दीपक तिजोरी लीड रोल में थे जबकि आमिर खान, शाहरुख खान और जूही चावला सपोर्टिंग किरदारों में नजर आए। फिल्म में दीपक तिजोरी के अपोजिट पूजा भट्ट और रवीना टंडन थीं, लेकिन इतनी बड़ी और जबरदस्त कास्ट होने के बाद भी ये फिल्म बुरी तरह पिट गई और हीरो बनने का दीपक तिजोरा का सपना भी चकनाचूर हो गया। इसके बाद थक-हारकर दीपक तिजोरी ने निर्देशक बनने का फैसला कर लिया और 2003 में एक एडल्ट फिल्म से अपनी निर्देशन पारी की शुरुआत की। फिल्म को क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों ने नकार दिया। यहां तक कि सेंसर बोर्ड के पास भी ये फिल्म अपने बोल्ड कंटेंट और सीन्स की वजह से फंसी रही।
पढ़ें: मुंबई की डर्टी सेक्स लाइफ दिखाएंगे दीपक तिजोरी, जल्द शुरू करेंगे शूटिंग
पढ़ें: मुंबई की डर्टी सेक्स लाइफ दिखाएंगे दीपक तिजोरी, जल्द शुरू करेंगे शूटिंग
विज्ञापन
Deepak Tijori
- फोटो : file photo
इसके बाद उन्होंने कई और फिल्में डायरेक्ट कीं जिनमें 'टॉम डिक और हैरी', 'फॉक्स' और 'खामोशी - खौफ की एक रात' बुरी तरह फ्लॉप रहीं। इस बदकिस्मती ही कहा जाएगा कि दीपक तिजोरी ना सिर्फ लीड हीरो के तौर पर फ्लॉप रहे बल्कि उनकी डायरेक्ट की गईं लगभग सभी फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रहीं, लेकिन लगातार फ्लॉप से दीपक तिजोरी टूटे नहीं हैं और उन्होंने अपनी एक फिल्म का सीक्वल प्लान किया है। ताज्जुब की बात है कि जिस फिल्म के सीक्वल की बात सामने आई वो फ्लॉप रही है। वाकई फ्लॉप फिल्म का सीक्वल लाने का जज्बा सिर्फ वो ही कर सकता है जो सफलता और असफलता के फेर से दूर हो। ऐसा तो खान और कपूर तक नहीं कर सकते।