एक तरफ जहां जाह्नवी कपूर और सारा अली खान की बॉलीवुड डेब्यू सुर्खियों में है, वहीं अनन्या पांडे और सुहाना खान को लॉन्च करने के लिए फिल्म मेकर्स बेताब हैं। स्टार पुत्रियों की इस फेहरिस्त में अब समारा तिजोरी का भी नाम जुड़ने जा रहा है। बॉलीवुड में एंट्री लेने से पहले 21 साल की यह बाला एक्टिंग से लेकर डांसिंग तक के गुर सीख रही है।
बॉलीवुड में पिता का फ्लॉप करियर देखकर एक्टिंग से लगता था डर, फैन फॉलोविंग ले आई फिल्मों में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समारा तिजोरी बॉलीवुड एक्टर दीपक तिजोरी की बेटी हैं। भले ही दीपक तिजोरी का सिक्का फिल्मों में ना जमा हो, मगर उन्हें पूरा भरोसा है कि बेटी उनका नाम रौशन जरूर करेगी। 'हिन्दुस्तान टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मुझे यह देखकर बहुत खुशी होती है कि लोग उसे इतना पसंद कर रहे हैं। अभी से इंस्टाग्राम पर उसके 11 हजार फॉलोवर्स हैं और सभी उसकी तस्वीरों और वीडियोज को अच्छे कमेंट्स देते हैं।' दीपक तिजोरी ने कहा, 'मुझे साफ दिख रहा है कि मेरी बेटी सही दिशा में बढ़ रही है। इससे मुझे अच्छा महसूस होता है।' दीपक तिजोरी ने बताया कि उनकी बेटी पहले एक्टिंग में करियर बनाने को लेकर असमंजस में थी, मगर अब उसने फिल्मों में काम करने का पूरा मन बना लिया है।
समारा तिजोरी ने स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है और वह एक्टिंग स्कूल भी जाना शुरू कर चुकी हैं। हालांकि, दीपिक तिजोरी ने इस बात का खुलासा नहीं किया वह कब और कैसे बॉलीवुड में एंट्री लेने जा रही हैं। उन्होंने कहा, 'समारा की ट्रेनिंग चल रही है। वह एक्टिंग और डांसिंग सीखने की प्रक्रिया से गुजर रही हैं। मुझे यकीन है कि आप जल्द उसे बड़े पर्दे पर देखेंगे। फिलहाल इसके बारे में बात करना जल्दबाजी होगी।'
समारा तिजोरी को भले ही आपने बड़े पर्दे पर एक्टिंग करते नहीं देखा हो, लेकिन उन्हें पर्दे के पीछे काम करने का अनुभव है। उन्होंने वरुण धवन और जॉन अब्राहम की फिल्म 'ढिशूम' (2016) में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। इस फिल्म का निर्देशन वरुण धवन के भाई रोहित धवन ने किया था। पिछले साल वह शॉर्ट फिल्म 'ग्रैंड प्लान' में भी नजर आ चुकी हैं।
दीपक तिजोरी 17 सालों बाद फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' में एक दमदार रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह संजय दत्त के छोटे भाई का किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म 'आशिकी' से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले दीपक तिजोरी ने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया है। फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' (1992) और 'कभी हां कभी ना' (1993) में आमिर और शाहरुख के साथ-साथ उनकी एक्टिंग की भी बहुत तारीफ हुई थी। मगर बीते सालों में कोई दमदार ऑफर ना मिलने की वजह से धीरे-धीरे वह लोगों के दिल और दिमाग से उतरने लगे और गुमनामी में चले गए।